Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court imposed a fine of Rs 25,000 on Pradhan for threatening a lawyer, Pradhan apologized unconditionally

High Court : हाईकोर्ट ने वकील को धमकाने पर प्रधान पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, प्रधान ने बिना शर्त मांगी माफी

Wed, 09 Jul 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 07:15 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकील को धमकाने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने पर प्रधान जंग बहादुर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
High Court imposed a fine of Rs 25,000 on Pradhan for threatening a lawyer, Pradhan apologized unconditionally
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकील को धमकाने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने पर प्रधान जंग बहादुर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ ने बानो बीबी की जनहित याचिका पर दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि एक वादी की ओर से वकील को गाली देना आपराधिक अवमानना के बराबर है। हालांकि, प्रधान ने बिना शर्त माफी मांग ली है। इसलिए आपराधिक अवमानना का मामला शुरू नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें 10 हजार रुपये वकील वसीम अख्तर को और 15 हजार रुपये राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के खाते में जमा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि वकील सैनिकों की तरह काम करते हैं। नागरिकों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें न्यायिक प्रणाली के भारी तनाव के तहत काम करते हुए हर तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याची ने भूमि अतिक्रमण मामले में याचिका दाखिल की थी। इस दौरान याची ने बताया कि उनके वकील वसीम अख्तर को बहादुरपुर कछार हेतापट्टी गांव के प्रधान जंग बहादुर की ओर से एससी/एसटी मामले में फंसाने व अन्य धमकियां दी जा रही हैं। इस पर अदालत ने ग्राम प्रधान को तलब किया गया था। प्रधान ने भविष्य में ऐसी हरकतें न करने का वादा किया। हालांकि, प्रधान और वकील के बीच रिकॉर्ड की गई फोन कॉल की प्रतिलिपि पढ़ने के बाद अदालत ने पाया कि प्रधान अपमानजनक बातें कही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed