फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

हाईकोर्ट विभाजन के मुद्दे पर वकीलों के समर्थन में कई संगठन

Sun, 28 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
high court
हाईकोर्ट के बेंच गठन के विरोध में गेट नंबर तीन पर क्रमिक अनशन पर बैठे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को कई संगठनों ने समर्थन दिया। क्रमिक अनशन के पांचवें दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में वकील जुटे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय की अध्यक्षता में अनशन स्थल पर सभा हुई। संचालन करते हुए महासचिव डॉ. सीपी उपाध्याय ने कहा कि गांधीवादी नीति के तर्ज पर जारी क्रमिक अनशन से घबराकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जिले में अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जो आंदोलन की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और सचिव सीपी उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय समाज सेवक ,विधायक अनुग्रह नारायण सिंह,प्रशांत कुमार सिंह, पूजा पाल,बार एसोसिएशन सोनभद्र, अधिवक्ता परिषद उप्र लखनऊ, सिविल बार एसोसिएशन कुंडा, प्रतापगढ़, अधिवक्ता संघ पड़रौना, बरेली बार एसोसिएशन, ऑल इंडिया डिफेंस एकाउंट्स एसोसिएशन पुणे, बार एसोसिएशन गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिला अधिवक्ता संघ, तीर्थ पुरोहित महासभा समेत कई अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता न्यायिक समिति उप्र के सचिव बिपिन कुमार सिंह ने हाईकोर्ट बेंच के गठन का विरोध किया है। अनशन के पांचवे दिन पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल आईके चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव हरिसागर मिश्र की अगुवाई में केके द्विवेदी, डीके श्रीवास्तव, जमील अहमद, मंगला राय समेत वकील शामिल हुए। इसके अलावा सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश नारायण शर्मा, वीपी श्रीवास्तव, ओपी सिंह, एचएन शर्मा, केके राय, राजकु मार, एके ओझा, राजीव शुक्ला समेत तमाम वकील शामिल हुए। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed