फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

हाईकोर्ट वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Thu, 18 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
high court
 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच बनाने के विरोध में हाईकोर्ट के वकील चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। बुधवार को गेट पर हुई आम सभा में वक्ताओं ने किसी भी कीमत पर हाईकोर्ट का विभाजन नहीं होने देने की सौगंध खाई। हाईकोर्ट के वकीलों को समर्थन देने के लिए जालौन और बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि भी आगे आ गए हैं। आम सभा ने बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास कर दिया है। हालांकि, दिल्ली गए प्रतिनिधि मंडल द्वारा केंद्रीय कानून मंत्री से हुई वार्ता का ब्यौरा आम सभा में रखने के बाद यह तय होगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन


बुधवार को खंडपीठ विरोध अभियान में शहर पश्चिमी की विधायक पूजा पाल, जालौन बार एसोसिएशन उरई, प्रिटिंग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, बरेली बार एसोसिएशन, हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सीडीए पेंशन कर्मचारी संघ सहित कई अधिवक्ता संगठनों ने वकीलों के मंच पर आकर अपना समर्थन दिया। आम सभा ने अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी के निधन और पाकिस्तान में आतंकी हमले की घटना पर शोक व्यक्त किया। आम सभा को संबोधित करने वालों में डा. एसपी श्रीवास्तव, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वीर सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, विष्णु शरण पुजारी जी, महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार पांडेय के अलावा शिवसिंह, एलडी राजभर, सुनीता जैन, एके ओझा, संजय त्रिपाठी के अलावा सभी कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे। सभा की अध्क्षता राजेश कुमार ने और संचालन डा. सीपी उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की एक बेंच बुंदेलखंड क्षेत्र (झांसी) में बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ता 18 दिसंबर को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। बुंदेलखंड हाईकोर्ट बेंच बनाओ संघर्ष समिति ने इस मामले में एक बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। मीडिया प्रभारी जगदीश सिंह बुंदेला ने बताया कि मेरठ इलाहाबाद से 600 किमी दूर है तो बुंदेलखंड में ललित पुर भी इलाहाबाद से 600 किमी दूर है। यदि दूरी के आधार पर बेंच बनानी है तो बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में बनाई जानी चाहिए। बैठक में राजेश खरे, पीएन शुक्ला, जगत मिश्र, रामसुमेर चौधरी, सुधीर कुमार चंदौल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed