फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court gives verdict on refusal to stay arrest of mother-in-law and father-in-law in Manav Sharma suicide

UP : मानव शर्मा आत्महत्या मामले में सास-ससुर की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Wed, 12 Mar 2025 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

आगरा के चर्चित आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मानव के सास-ससुर और सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
High court gives verdict on refusal to stay arrest of mother-in-law and father-in-law in Manav Sharma suicide
मानव शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में सास, ससुर और सालियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। मानव शर्मा की आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


24 फरवरी की सुबह की थी खुदकुशी

आगरा में डिफेंस काॅलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह खुदकुशी की थी। 30 जनवरी 2024 को उनकी शादी बरहन निवासी निकिता शर्मा के साथ हुई थी। 27 फरवरी को मानव के मोबाइल में उनकी बहन आकांक्षा को एक वीडियो मिला था। यह वीडियो मानव ने खुदकुशी से पहले बनाया था।
विज्ञापन


चैट में था मोहित का जिक्र

पुलिस ने वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान मानकर केस दर्ज किया था। निकिता और उसके पिता 28 फरवरी की सुबह से फरार हैं। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि निकिता और मानव के बीच खुदकुशी से पहले भी सुबह 4 बजे तक चैट हुई थी। मानव ने चैट में जिस मोहित नाम के युवक का जिक्र किया था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पता था कि निकिता के घर में हुआ है कोई विवाद
उसने पुलिस को बताया कि निकिता से दोस्ती थी। अक्तूबर 2024 तक वह निकिता से बातचीत करता था। उसे नहीं पता था कि उसकी वजह से उसके घर में कोई विवाद हुआ है। पुलिस ने उससे यह जानने का प्रयास किया कि निकिता कहां मिलेगी। उसने साफ कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है।





 

TCS Manager Suicide: क्या झूठ थे मानव के आंसू, निकिता बेकसूर है...हाईकोर्ट पहुंचे पिता, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

 

पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर मानव ने की थी आत्महत्या, सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल

पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने वाले आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा के सास, ससुर और दो सालियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामला आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह घर में फांसी लगा ली थी। रोते हुए गले में फंदा डालते मानव का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मानव ने वीडियो में आत्महत्या के लिए पत्नी निकिता शर्मा और मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया था। 28 फरवरी को मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने मानव की पत्नी निकिता, उसके पिता नृपेंद्र कुमार शर्मा, मां पूनम शर्मा और उसकी दो बहनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से सभी घर से फरार है। अब निकिता के अलावा निकिता के माता, पिता, व बहनों ने हाईकोर्ट का रूख किया है।

आखिरी वीडियो में कहा...मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं

सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के तर्ज पर मौत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए दर्द भरा वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। मानव शर्मा का 6.57 मिनट का ''आखिरी वीडियो'' दिल दहलाने वाला है। फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए मानव भावुक होते हुए कहते हैं- मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। इसके बाद वो फांसी पर झूल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed