{"_id":"6b00b3da28a08bd22604fdb8","slug":"high-court-dissatisfied-with-response-in-rti-case-secretary-summoned-allahabad-news-c-3-ald1024-1021684-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आरटीआई मामले में जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ हाईकोर्ट, सचिव तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आरटीआई मामले में जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ हाईकोर्ट, सचिव तलब
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरटीआई मामले में दी गई जानकारी से संतुष्ट नहीं होने पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय के सचिव को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें याचिकाकर्ता की शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई का स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने संतकबीर नगर निवासी केशव राम की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मामला सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा-17 के तहत मुख्य राज्य सूचना आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ा है।
कोर्ट ने पहले भी संबंधित अधिकारियों से मामले में जानकारी मांगी थी लेकिन उपलब्ध कराए गए जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। इस पर सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।