{"_id":"61c37dd461e68c5f1438e6a5","slug":"high-court-director-of-ground-water-department-appeared-in-contempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"High court: अवमानना में भूगर्भ जल विभाग के निदेशक हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High court: अवमानना में भूगर्भ जल विभाग के निदेशक हुए पेश
Thu, 23 Dec 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
allahabad highcourt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्मचारी की पदोन्नति के मामले में आदेशों का पालन न करने पर बुधवार को भूगर्भ जल विभाग के निदेशक वीरेंद्र कुमार उपाध्याय को पेश होना पड़ा। कोर्ट ने आदेशों का अनुपालन न होने केमामले में जानकारी मांगी तो बताया गया कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका लंबित है। याची पर निर्णय आने तक अवमानना की कार्यवाही न की जाए। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की एकल खंडपीठ कर रही थी।
शशि कुमार सिंह की याचिका पर याची के अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे की ओर से तर्क दिया गया कि मामले में 2018 में कोर्ट की ओर से आदेश पारित किया गया, लेकिन आज तक उसका अनुपालन नहीं किया गया है। कोर्ट ने इस पर 11 जनवरी की तिथि सुनिश्चित करते हुए अगली सुनवाई पर भी निदेशक को पेश रहने को कहा है।