फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Deoria SP tell...what steps should be taken to recover the obscene video of the victim

High Court : देवरिया एसपी बताएं...पीड़िता के अश्लील वीडियो की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाए

Mon, 23 Sep 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 11:49 AM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत ने आरोपी नितेश चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। आरोपी पर प्रेमिका की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामला देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती के पिता ने आरोपी नितेश समेत उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
High Court: Deoria SP tell...what steps should be taken to recover the obscene video of the victim
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती की आत्महत्या मामले की विवेचना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से पूछा है कि पुलिस अधिकारियों ने जब्त मोबाइल से पीड़िता के अश्लील वीडियो की बरामदगी के लिए कदम क्यों नहीं उठाए?

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत ने आरोपी नितेश चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। आरोपी पर प्रेमिका की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामला देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती के पिता ने आरोपी नितेश समेत उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि नितेश ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। इसी दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। साथ ही युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे घबरा कर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सत्र अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पुलिस ने मोबाइल तो जब्त किया। लेकिन, घटना के पांच माह बाद भी वीडियो की बरामदगी को लेकर पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। विवेचना से खफा कोर्ट ने एसपी देवरिया को हलफनामे पर इस लापरवाही की वजह और अब तक उठाए गए कदम की जानकारी 16 अक्तूबर तक देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed