फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Clear the way for promotion of cooperative bank employees

हाईकोर्ट : सहकारी बैंक कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ

Sun, 23 Jan 2022 02:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 02:05 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने इससे पहले मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा था। बैंक के प्रबंध निदेशक ने 2012 से लेकर 2017 के बीच नियुक्त हुए कर्मचारियों की पदोन्नति सहित स्थायीकरण से जुड़े सभी लाभों को देने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
High Court: Clear the way for promotion of cooperative bank employees
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में तैनात कर्मचारियों की पदोन्नति और स्थायीकरण से जुड़े लाभों का रास्ता साफ  हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बैंक के प्रबंध निदेशक के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि मामले में उसके अगले आदेश तक रोक बरकरार रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने अवनीश कुमार व 38 अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन



हाईकोर्ट ने इससे पहले मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा था। बैंक के प्रबंध निदेशक ने 2012 से लेकर 2017 के बीच नियुक्त हुए कर्मचारियों की पदोन्नति सहित स्थायीकरण से जुड़े सभी लाभों को देने पर रोक लगा दी थी। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने 31 जुलाई 2020 को आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि 2012 से लेकर 2017 के बीच हुई भर्तियों के मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन



लिहाजा जांच पूरी होने तक कोई लाभ नहीं दिए जाएंगे। कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई चल रही है। इसी मामले में लखनऊ खंडपीठ में भी सुनवाई चल रही है। याची की ओर से अधिवक्ता अशोक कुमार ओझा ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि उसके आदेश के बावजूद कर्मचारियों की वेतन वृद्धि क्यों रोकी जा रही है। जवाब में सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि बैंक ने प्रस्ताव पास कर सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि किए जाने का आदेश पारित कर दिया है।



याची के अधिवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2012 से 2017 के मध्य सहकारिता विभाग में नियुक्तियों की एसआईटी जांच करायी जा रही है, जिसकी वजह से बैंक की ओर से इस अवधि के मध्य नियुक्त कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed