फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court bench sitting on leave in case of demolition of lawyers house

वकील का घर गिराने के मामले में छ़ट्टी के दिन भी बैठी हाई कोर्ट की बेंच

Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
high court bench sitting on leave in case of demolition of lawyers house
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बिना कारण बताए अधिवक्ता का घर गिराने के मामले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। अधिवक्ता की प्रार्थना पर शनिवार को अवकाश होने के बावजूद मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच गठित की। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की स्पेशल बेंच ने सुनवाई के बाद पीडीए से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता दरबारी लाल ने जागृति चौराहा कालिंदीपुरम के पास 2013 में जमीन खरीद कर मकान बनाया है। गत चार मार्च 2020 को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इस मकान के एक हिस्से कोे ढहा दिया। प्राधिकरण कुछ और हिस्से गिराना चाहता है। अधिवक्ता ने इसके खिलाफ सुनवाई हेतु प्रार्थनापत्र देकर तत्काल सुनवाई का अनुरोेध किया। मुख्य न्यायाधीश नेे मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल बेंच गठित की। बेंच ने जानना चाहा कि पीडीए के समक्ष ऐसी क्या परिस्थिति है कि निर्माण के छह साल बाद उसे मकान गिराना पड़ रहा है। प्राधिकरण के अधिवक्ता ने कोर्ट से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग की। इसे मंजूर करते हुए अदालत ने 17 मार्च की तिथि नियत की है। तब तक मौक पर यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed