फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar elections on 10 August

हाईकोर्ट बार का चुनाव 10 अगस्त को

Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सोमवार को हुई आम सभा की बैठक में आगामी वर्ष 2016-17 के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव 10 अगस्त को कराया जाएगा। इसके लिए एल्डर कमेटी चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा बाद में करेगी। सदस्यों द्वारा चंदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई नियत की गई है। मताधिकार के लिए सदस्यों को 31 मई 2016 तक का चंदा जमा करना अनिवार्य होगा। आम सभा में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया है कि एल्डर कमेटी का कोई भी सदस्य या चेयरमैन एडवोकेट्स एसोसिएशन का सदस्य नहीं होगा न ही एडवोकेट्स एसोसिएशन की सदस्यता रखने वाला चुनाव में उम्मीदवार बन सकेगा।
विज्ञापन


आम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि फोटो एफिडेविट सेंटर से होने वाली आमदनी का उपयोग सिर्फ दिवंगत वकीलों के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार से मेडिकल कंटीजेंसी में होने वाला खर्च किसी अन्य मद में व्यय नहीं किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि इस बार चुनाव कंप्यूटराइज्ड न होकर मैन्युअल तरीके होंगे। सदस्यों का आरोप था कि कंप्यूटराइज्ड वोटिंग में धांधली की काफी शिकायतें हैं। प्रस्ताव पारित किया गया कि एल्डर कमेटी सदस्य या चुनाव अधिकारी जो भी एडवोकेट्स एसोसिएशन के सदस्य भी हैं, अपनी सदस्यता वहां से निरस्त करा लें। कार्यकारिणी का बजट भी आम सभा में प्रस्तुत किया गया। आम सभा की अध्यक्षता राधाकांत ओझा ने और संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार टीपी सिंह, पीपी यादव, साधना उपाध्याय, अनिल तिवारी सहित अन्य तमाम पदों के उम्मीदवार भी आम सभा की बैठक में उपस्थित थे। कार्यकारिणी की ओर से दयाशंकर मिश्र, सुनील कुमार, आनंद मोहन, बृजेंद्र पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सिपाही लाल, सुधीर कुमार, रणविजय, जर्नादन यादव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


ईवीएम मशीन से चुनाव कराने की मांग
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव मैन्युअली कराने के निर्णय का कई सदस्यों ने विरोध भी किया है। उनका कहना है कि तकनीक का सही तरीके से उपयोग करके निष्पक्ष और कम खर्च में चुनाव कराए जा सकते हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के उम्मीदवार अजय कुमार मिश्र ने ईवीएम मशीन से मतदान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे चुनाव में निष्पक्षता भी बनी रहेगी, खर्च कम आएगा और परिणाम शीघ्र घोषित हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद में फुलकोर्ट रेफरेंस
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के पूर्व सदस्य आईएएस अधिकारी श्रीराम यादव के निधन पर सोमवार को फुलकोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बार एसोसिएशन के महासचिव बालकृष्ण पांडेय, हर्ष नारायण शर्मा, मनीष पांडेय, कल्लन तिवारी, शैलेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed