फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association Results of President and General Secretary may be declared late Sunday evening

High Court Bar Assosiation : मतगणना शुरू, रविवार देर शाम जारी हो सकते हैं अध्यक्ष व महासचिव के परिणाम

Fri, 25 Jul 2025 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 08:25 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के बाद शुक्रवार से मतपत्रों की छंटाई शुरू होगी। चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को मतपत्रों की छंटाई का काम शुरू हो गया।

विज्ञापन
High Court Bar Association Results of President and General Secretary may be declared late Sunday evening
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को 6500 मतपत्रों की छंटनी की छंटनी की गई है। शनिवार को भी सुबह 10 बजे से बचे हुए मतपत्रों की छंटाई होगी। इसके बाद अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। चुनाव समिति की देखरेख में अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों व उनके पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में लाइब्रेरी हाल में मतपत्रों की छंटाई का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

सभी बैलेट बाॅक्स को ओल्ड स्टडी में सील कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा व चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, वशिष्ठ तिवारी व अनिल भूषण ने सभी अध्यक्ष व महासचिव के उम्मीदवारों को शनिवार को भी लाइब्रेरी हाल में उपस्थित होकर छंटनी के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। मतपत्रों की छंटनी के बाद समय की उपलब्धता की स्थिति में मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 

विज्ञापन


चुनाव में 85 फीसदी पड़े हैं वोट

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 85.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतपत्रों की छटाई का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कुल मतदाता 9718 में से 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के 11, सचिव के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और कोषाध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 13 और संयुक्त सचिव महिला के पद पर पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 42 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed