फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association elections: Advocates gathered to vote, 9684 voters will decide the fate of 206 cand

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद, 9684 में 8233 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Wed, 03 Apr 2024 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 01:58 PM IST
सार

चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए 9684 मतदाता 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इसके लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 520 महिला, 81 वरिष्ठ अधिवक्ता और 30 वर्ष से ऊपर की वकालत करने वाले 700 अधिवक्ताओं के लिए अलग बूथ शामिल रहेंगे। शाम पांच बजे तक 8233 वोट पड़े।  

विज्ञापन
High Court Bar Association elections: Advocates gathered to vote, 9684 voters will decide the fate of 206 cand
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के लिए उमड़े अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए मतदान बुधवा को शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर कई दिनों से गहमागहमी चल रही है। सुबह से ही मतदान के लिए बड़ी संख्या में वकील हाईकोर्ट पहुंच रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। पानी की टंकी और पत्थर गिरजाघर से गैर अधिवक्ताओं के वाहनों को  हाईकोर्ट की तरफ जाने की अनुमति नहींं दी जा रही है। हाईकोर्ट के आसपास प्रत्याशियों की तरफ से स्टाल लगाए गए हैं। शाम पांच बबजे तक कुल 9684 मतदाताओं में से 8233 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन





विज्ञापन






चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए 9684 मतदाता 206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। इसके लिए 16 बूथ बनाए गए थे। इनमें 520 महिला, 81 वरिष्ठ अधिवक्ता और 30 वर्ष से ऊपर की वकालत करने वाले 700 अधिवक्ताओं के लिए अलग बूथ शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

High Court Bar Association elections: Advocates gathered to vote, 9684 voters will decide the fate of 206 cand
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान के लिए उमड़े अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

मतदान की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के साथ ही 150 सहायक चुनाव अधिकारी और अध्यक्ष, सचिव के कुल 20 प्रत्याशियों के एक-एक पर्यवेक्षकों ने किया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला।












अधिवक्ता ड्रेस में बार एसोसिएशन द्वारा निर्गत पहचान पत्र के साथ मतदान के लिए वकील पहुंचे। लगभग 80 फीसदी मतदान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed