{"_id":"63dbc5c8320c9341bd12817c","slug":"high-court-bar-association-counting-begins-ashok-singh-nitin-sharma-are-leading-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना शुरू, अध्यक्ष पद पर अशोक और महासचिव पर नितिन शर्मा आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना शुरू, अध्यक्ष पद पर अशोक और महासचिव पर नितिन शर्मा आगे
Thu, 02 Feb 2023 07:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:46 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को मतपत्रों की छटाई के बाद शुरू हो गई। पहले दिन की मतगणना में अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह और महासचिव पद पर नितिन शर्मा आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के हुए चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को मतपत्रों की छटाई के बाद शुरू हो गई। पहले दिन की मतगणना में अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह और महासचिव पद पर नितिन शर्मा आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके पहले लाइब्रेरी हाल में मतपत्रों की छटाई की गई। पहले चरण में अध्यक्ष और महासचिव पद पर मतों की गिनती का काम शुरू किया गया है। दोनों पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। पहले दिन कुल ५०१ मतों की गिनती पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
उप चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह १७७ मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी मात्र सात वोटों से पीछे हैं। जबकि, महासचिव पद पर नितिन शर्मा ११२ मतों से आगे हैं। प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार शर्मा १०७ मतों केसाथ दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन