{"_id":"625d88b4777ccc53b122f4a1","slug":"high-court-azam-khan-filed-counter-affidavit-in-the-matter-of-cancellation-of-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : जमानत निरस्त कराने के मामले में आजम ने दाखिल किया जवाबी हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : जमानत निरस्त कराने के मामले में आजम ने दाखिल किया जवाबी हलफनामा
Mon, 18 Apr 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:20 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ 16 मामलों में जमानत निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। उधरए आजम खान के बेट की ओर से दाखिल याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विभिन्न मामलों में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जमानत निरस्त कराने के लिए दाखिल अर्जी पर सोमवार को कोर्ट के समक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अपना जवाबी हलफनामा दाखिल किया। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार का रुख जानना चाहा। सरकारी अधिवक्ता ने इसके लिए समय की मांग की। कोर्ट ने सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।