{"_id":"60464cd5bc02b20b142e6287","slug":"high-court-asked-which-agency-is-making-toilets-in-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने पूछा, थानों में कौन सी एजेंसी बना रही महिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने पूछा, थानों में कौन सी एजेंसी बना रही महिला शौचालय
Mon, 08 Mar 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि प्रदेश के थानों में महिला शौचालय बनाने के लिए कौन सी एजेंसी नियुक्त की गई है। कोर्ट ने इस जानकारी के साथ गृह सचिव से हलफनामा मांगा है । साथ ही कहा है कि यदि 15 मार्च तक हलफनामा दाखिल नहीं हुआ तो गृह सचिव 16 मार्च को अदालत में उपस्थित हों। कोर्ट ने यह आदेश राज्य सरकार के अधिवक्ता की इस जानकारी पर दिया, जिसमें कहा गया है कि निर्माण एजेंसी तय करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
याचिका की सुनवाई 16 मार्च को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय यादव तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने विधि छात्र छात्राओं अंजली पांडेय व 12 अन्य की जनहित याचिका पर दिया है। याचिका में पुलिस थानों में महिला शौचालय न होने से हो रही परेशानी की तरफ कोर्ट का ध्यान खींचा है। जिस पर कोर्ट ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों में महिला शौचालय बनाने का निर्देश दिया है।