फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Helpline numbers issued to assist in all bookings of NCR including Prayagraj Junction

प्रयागराज जंक्शन समेत एनसीआर के सभी बुकिंग में सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Mon, 30 Mar 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Helpline numbers issued to assist in all bookings of NCR including Prayagraj Junction
railway parcel
देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पार्सल बुकिंग शुरू कर दी है। इस दौरान प्रतिबंधित वस्तुओं को छोड़कर प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल समेत सभी रेलवे स्टेशनों से दवा, मेडिकेयर उपकरण, खाद्य पदार्थ और अन्य सभी वस्तुओं के पार्सल की बुकिंग  होगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सभी पार्सल कार्यालयों में बुकिंग स्वीकार की जाएगी। रेलवे बुक किए गए सामान को उपलब्ध लोकोमोटिव, वीपी, एसएलआर आदि का उपयोग करते हुए विशेष पार्सल ट्रेनों में विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा। बुकिंग में किसी भी कठिनाई या सहायता के लिए उत्तर मध्य रेलवे के 3 मंडलों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आगरा मंडल का 9760537860, झांसी मंडल का 9794831208, 0510-2446066 एवं प्रयागराज मंडल का नंबर 9794837343 ,9794837285 है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के विरुद्ध इस लड़ाई में रेलवे अस्पताल और सभी रेलवे चिकित्सा कर्मी पहले से ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चिकित्सीय योग्यता रखने वाले अन्य रेलवे कर्मचारी जो विभिन्न विभागों( चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त) में काम कर रहे हैं, वे भी आवश्यकता की स्थिति में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय और साथ ही आगरा, झांसी और प्रयागराज डिवीजनों द्वारा ऐसे रेल कर्मचारियों का एक डेटाबेस बनाया जा रहा है।


इस आपदा की स्थिति में सर्वोत्तम संभव लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने यह तय किया है कि वह लॉकडाउन की अवधि के दौरान कोई शुल्क नहीं लेगा। उधर आरपीएफ और जीआरपी की ओर से रविवार को 1000 खाने के पैकेट का वितरण प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य इलाकों में किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed