{"_id":"5c46b27cbdec22738a4739f5","slug":"heavy-rain-soon-in-kumbh-mela-2019-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: 24 घंटे में करवट ले सकता है मौसम, हो सकती है झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: 24 घंटे में करवट ले सकता है मौसम, हो सकती है झमाझम बारिश
Tue, 22 Jan 2019 11:34 AM IST
kapil kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: kapil kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपा देने वाली ठंड और शीतलहरी के बीच सोमवार को अचानक तपे सूरज ने मौसम के करवट लेने का संकेत दिया है। पश्चिमी चक्रवात की सक्रियता से अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बने हैं। अधिकतम तापमान के बढऩे और न्यूनतम के लुढ़कने से नमी भी असंतुलित हुई है। इससे आवारा बादल भी डेरा जमा सकते हैं।
जनवरी महीने में हर दिन लुढ़का पारा और शीतलहरी ठिठुरन का कारण बना। इस बीच भूमध्य सागर से उत्पन्न पश्चिमी चक्रवात सकिय हो गया। इस कारण हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में बारिश ने ठंड में तड़का लगा दिया। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्यिस पर टिका।
वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर अटका रहा। शाम को गलन बढ़ी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। रात से ही तेज हवाएं मौसम का रुख बदल सकती है। बादलों का जमावड़ा भी होगा। ऐसे में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगा।

मौसम ने दिया साथ, स्नानार्थियों की भीड़
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरवेंस (पश्चिमी चक्रवात) की सक्रियता से 22 और 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। धूप का तेज होना और न्यूनतम तापमान इसका कारण बनेगा। बारिश हुई तो बर्फीली हवाओं से ठंड एक बार फिर सताएगी।
सोमवार को तेज धूप पौष पूर्णिमा का स्नान करने वालों के लिए सौगात बनकर आई। दोपहर 12 बजे के बाद सूरज के कड़े तेवर से लोग स्वेटर, जैकेट उतारने को मजबूर हुए। आम दिनों की तरह लोग ज्यादा देर धूप में नहीं रुक सके। मुफीद मौसम के कारण घाटों पर चार बजे तक स्नानार्थियों की भीड़ जुटी रही।