फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy force deployed monitoring with five drone cameras, live monitoring from 155 CCTV cameras

Magh Mela : भारी फोर्स तैनात, पांच ड्रोन कैमरों से निगरानी, 155 सीसीटीवी कैमरों से लाइव रखी जा रही नजर

Fri, 13 Jan 2023 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 09:12 PM IST
सार

दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मद्देनजर मेला क्षेत्र में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन एएसपी समेत कुल 19 अफसरों के पर्यवेक्षण में फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई है।

विज्ञापन
Heavy force deployed monitoring with five drone cameras, live monitoring from 155 CCTV cameras
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मद्देनजर मेला क्षेत्र में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन एएसपी समेत कुल 19 अफसरों के पर्यवेक्षण में फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई है। 155 सीसीटीवी कैमरों के अलावा कुल पांच ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


मेले में पीएसी की 10 कंपनियां पूर्व में ही तैनात थीं। मकर संक्रांति के लिए पांच अतिरिक्त कंपनियां भी एक दिन पहले ही आ गईं। इसके अलावा जोन के जनपदों में से 30 अतिरिक्त इंस्पेक्टर भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। एसपी मेला सुरक्षा राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिजर्व पुलिस लाइन माघ मेला के मानसरोवर सभागार में जवानों की ब्रीफिंग कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीजी जोन भानु भास्कर के अलावा पुलिस आयुक्त रमित शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।  

विज्ञापन

Heavy force deployed monitoring with five drone cameras, live monitoring from 155 CCTV cameras
Prayagraj News : माघ मेला 2023 - फोटो : अमर उजाला।

खास खास
155 सीसीटीवी कैमरे पूूरे मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं जिनके जरिए लाइव निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अरैल, परेड, संगम, झूंसी में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

जवानों को उनके ड्यूटी प्वाइंट पर रात में ही तैनात कर दिया गया है। इससे पहले ब्रीफिंग कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए गए। जल पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed