इलाहाबाद विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण माहौल, छात्र बैठे धरने पर, पुलिस बल तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में तनाव बढ़ गया है। विश्वविद्यालय का तनावपूर्ण महौल देख जिले के कप्तान, एडीएम सिटी सहित आलाधिकारी नजर बनाये हुए हैं और आज सुबह से ही विश्वविद्यालय व आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कार्यक्रम के विरोध में एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह व अन्य छात्र नेताओं का आमरण अनशन जारी है।
बता दें कि महामंत्री शिवम सिंह एवं अन्य छात्र नेता जिस जगह अनशन पर बैठे थे रविवार दोपहर उससे दस कदम की दूरी पर चार बम फटे थे। जिस कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर छात्रसंघ पर भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। हालांकि इविवि प्रशासन की एडवायजरी कमेटी 12 फरवरी को छात्रसंघ वार्षिकोत्सव में होने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर रोक लगा चुकी है, लेकिन वार्षिकोत्सव पर कमेटी ने कोई रोक नहीं लगाई है। फिलहाल अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर कुछ साफ नहीं हो पा रहा है इसीलिए छात्रों का अनशन जारी है।