फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy commercial vehicles will not come in the district for three days in prayagraj kumbh

तीन दिनों तक प्रयागराज में नहीं आ सकेंगे भारी कॉमर्शियल वाहन

Sun, 20 Jan 2019 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Heavy commercial vehicles will not come in the district for three days in prayagraj kumbh
जाम - फोटो : amar ujala
पौष पूर्णिमा पर्व के मद्दनेजर तीन दिनों तक जिले में भारी कॉमर्शियल वाहनों की इंट्री रोक दी ग्रई है। रविवार से तीन दिनों तक इन वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह प्रतिबंध 20 जनवरी को सुबह पांच बजे से शुरू होकर 22 जनवरी की रात 11 बजे तक लागू होगा।
विज्ञापन


 प्रवेश पर प्रतिबंध की व्यवस्था रीवा या मिर्जापुर की तरफ से प्रयागराज होकर वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ की ओर व वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़ रूट से प्रयागराज होकर रीवा, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों पर लागू होगी। इस अवधि में भारी कमर्शियल वाहनों के लिए आवागमन की जो व्यवस्था बनाई गई है, वह इस प्रकार से है।
विज्ञापन


कानपुर या फतेहपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी, चंदौली, बिहार की तरफ जाने वाले वाहन
कानपुर से आने वाले वाहन फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर, जौनपुर, जलालपुर, फूलपुर, बाबतपुर, एयरपोर्ट, मंगारी हवाई पट्टी, चौबेपुर, राजबारी सैदपुर, चनिया, सकलडीहा, चंदौली, सैयदराजा होते हुए बिहार में प्रवेश करेंगे। उधर फतेहपुर से यह वाहन रायबरेली, प्रतापगढ़, मुंगरा बादशाहपुर, मछली शहर, मडियाहू, भदोही, औराई, कछवा, राजा तालाब, नारायण बाईपास, चंदौली, सैयदराजा, नौबतपुर होकर बिहार की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन

कौशांबी की तरफ से प्रयागराज होकर वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को कोखराज से डायवर्ट कराया जाएगा जो कोखराज हंडिया बाईपास होकर जाएंगे। वापसी के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।

कानपुर से प्रयागराज होकर बांदा की तरफ जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिंदकी, बंधवा तिराहा, ललौली, चिल्ला होकर बांदा की तरफ जाएंगे।
कानपुर से प्रयागराज होकर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहे से बिंदकी, बनवा ललौली, चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा, चित्रकूट, सतना, रीवा चित्रकूट से शंकरगढ़, जसराना, रीवा से हनुमना, लालगंज होकर मिर्जापुर जाएंगे।
कानपुर से प्रयाग राज होकर रीवा की तरफ जाने वाला यातायात
फतेहपुर स्थित चौकी चौराहे से बिंदकी, बनवा तिराहा, ललौली चिल्ला होकर बांदा से अतर्रा, चित्रकूट होते हुए सतना, रीवा जाएंगे।
रीवा से प्रयागराज होकर वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन
यह वाहन रीवा के मनगवां से हनुमना होते हुए मिर्जापुर तथा वहां से वाराणसी भेजे जाएंगे।
रीवा से प्रयागराज होकर लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन रीवा से सतना, चित्रकूट, नारीबारी से बाएं मुड़ कर शंकरगढ़, मऊ, कर्वी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिंदकी, फतेहपुर असनी पुल पार कर लालगंज, रायबरेली, लखनऊ जाएंगे।
रायबरेली से प्रयागराज होकर वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन
रायबरेली से ऐसे वाहन लालगंज, भूपियामऊ चौराहा, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर से वाराणसी की तरफ जाएंगे।
किस रूट के वाहन कहां होंगे पार्क
जौनपुर मार्ग से आने वाले छोटे वाहन शिर्डी तिराहा से पुरानी जीटी रोड से गारापुर तिराहा, चीनी मिल पार्किंग, पूरे सूरदास पुर पार्किंग, समयामाई मंदिर पार्किंग में खड़े होंगे। बड़े वाहन प्रयाग ढाबा पार्किंग, हरिनाथ पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। इसी तरह वाराणसी मार्ग से आने वाले छोटे वाहन कानिहार रोड से गंगेश्वर महादेव पार्किंग, उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग, एचआरआई छतनाग, पटेल बाग पार्किंग में खड़े होंगे। बड़े वाहनों को कान्हा मोटर पार्किंग स्थल, सरस्वती द्वार पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।


इसी तरह मिर्जापुर मार्ग से आने वाले छोटे वाहन देवरख उपरहार, लघु उद्योग पार्किंग और बड़े वाहनों को सरस्वती हाईटेक पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। रीवा मार्ग से आने वाले छोटे वाहन नव प्रयागम, यमुना पट्टी, इंदलपुर, एग्रीकल्चर कृषि भूमि और बड़े वाहन धनुहा, एफसीआई पार्किंग में खड़े होंगे। कानपुर मार्ग से आने वाले छोटे वाहनों को प्लॉट नंबर 17, पीपा पुल कार्यशाला, गल्ला मंडी दारागंज, केपी कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, विवि फुटबाल ग्राउंड, बीएचएस ग्राउंड, गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड व बड़े वाहन नेहरू पार्क सैन्य भूमि, सूबेदारगंज सैन्य भूमि, मुंडेरा मंडी में खड़े कराए जाएंगे। लखनऊ-प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले छोटे वाहन भारत स्काउट, बक्शीबांध कछार, बड़ा बघाड़ा, रीजनल इंस्टीट्यूट, एमएनएनआईटी ग्राउंड व बड़े वाहन बेला कछार पार्किंग स्थल, चंपतपुर हनुमना, पांडेय की बाग पार्किंग स्थल में खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed