Temperature : अभी और कहर बरपाएगी गर्मी, 22 जून तक मानसून एक्सप्रेस चलने की संभावना, सोमवार को भी हाई रहा पारा
दोपहर 12 बजे क बाद सड़कों पर सन्ना छा गया और गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। सोमवार को एक बार फिर पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक इसी तरह गर्मी सताती रहेगी। 22 जून तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।
विस्तार
सोमवार को आसमान से फिर अंगारे बरसे। तेज धूप और गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सड़कों से मानों आग निकल रहा हो। पंखे और कूलर भी गर्मी के आगे जवाब दे रहे हैं। पसीने से तर बतर लोग परेशान हैं। हर आदमी सिर को ढंककर चल रहा है। गर्मी का प्रचंड रूप कायम है। यह दशा करीब एक सप्ताह से बनी हुई है। रविवार को तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो जाने के कारण लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। इस पर बिजली की कटौती ने तो पूरी दिनचर्या ही पटरी से उतार दिया है।
मौसम विभाग की मानें तो 22 जून तक मानसून आ सकता है। दोपहर 12 बजे क बाद सड़कों पर सन्ना छा गया और गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। सोमवार को एक बार फिर पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक इसी तरह गर्मी सताती रहेगी। 22 जून तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।
रात के तापमान में भी आई तेजी
गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। हीट वेव के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। लू लगने से रोजाना कई लोगों की मौत हो रही है। इंसान तो क्या जानवर और पशु पक्षी भी बेहाल दिख रहे हैं। दस दिन के भीतर राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। भीषण गर्मी और सूरज की तपिश से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
यहां जून का महीना सबसे ज्यादा तपने वाला साबित हो रहा है। एक-दो दिन की बात छोड़ दी जाए, तो यहां का तापमान लगातार 46 से 47 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सोमवार को भी सूरज का तेवर हाई रहा। सुबह नौ से10 बजे के बीच लगा जैसे कि जैसे दोपहर के दो बज गए हों।
प्री मानसून बारिश न होने से तप रहा शहर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रो. एचएन मिश्रा बताते हैं कि इस बार यहां पर प्री मानसून नहीं आया। यही कारण है कि सीधे मानसून दस्तक देगा। पिछले कुछ वर्षों की बात की जाए तो मानसून के पहले एक या दो बार बारिश हो जाती थी। जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
24 घंटे में महिला समेत चार लोगों की हुई मौत
भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। 24 घंटे में गर्मी से मेजा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दशरथपुर के शिव शंकर यादव (65) भैंस चराने गए थे। घर लौटे तो ठंडा पानी पी लिए। बस तबियत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि मौत हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं 24 घंटे के अंदर परानीपुर के संगम लाल दूबे, मानिक चन्द्र और एक महिला की मौत हो गई। पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से पूरी तरह से बेहाल हैं।
प्रतापगढ़ में भीषण गर्मी ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकॉर्ड़, इस साल 17 जून सबसे गर्म
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार 17 जून को तापमान रिकॉर्ड स्तर 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं 17 जून 2015 को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। दस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार इस साल अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया।
साल 2017 व 2023 में 17 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बाकी अन्य वर्षों में अधिकतम तापमान का पारा 4 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं 2021 में 17 जून को सबसे कम अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते दस वर्षों के आंकड़ें बताते हैं कि इस साल अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है।