फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat killed 15 people in Prayagraj and surrounding areas many admitted to hospital

यूपी में गर्मी से हाहाकार: प्रयागराज और आसपास के इलाकों में 15 लोगों की ली जान, कई अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Jun 2024 08:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jun 2024 08:15 PM IST
सार

गर्मी से हालत बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है।
 

विज्ञापन
Heat killed 15 people in Prayagraj and surrounding areas many admitted to hospital
हीट स्टोक से प्रभावित मरीजों का वार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के आस-पास इलाकों में भीषण गर्मी जानलेवा बन गई है। लू और गर्मी की चपेट में आकर सोमवार शाम तक 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें आठ प्रयागराज, पांच कौशांबी और दो लोगों की मौत प्रतापगढ़ में हुई है। वहीं, गर्मी से हालत बिगड़ने पर कई लोगों को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालात यह हैं कि दिन ही नहीं रात में भी तापमान अधिक होने से सुकून नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

यूपी का सबसे गर्म जिला रहा प्रयागराज
सोमवार को प्रयागराज एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम 47.6 व न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में प्रयागराज व कानपुर एयरफोर्स न्यूनतम तापमान के मामले में एक समान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। मंगलवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस के अधिक रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से अंगार बन चुकी सड़कों पर एक कदम चलना भी मुश्किल था। कई राहगीरों को सिर दर्द व बेचैनी की समस्या रही। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं रोजाना डायरिया के 15 से 20 मरीज सामने आ रहे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना है।

लू के 25 मरीज हुए भर्ती
लू लगने से सोमवार को एसआरएन में 20 व बेली में पांच मरीज भर्ती हुए। इसके अलावा डायरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते एसआरएन में पांच, बेली में आठ व कॉल्विन में पांच मरीज भर्ती हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed