फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat and power cuts rob people of sleep.

Prayagraj News: गर्मी और बिजली कटौती से नींद गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Heat and power cuts rob people of sleep.
जिले में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिजली की अघोषित कटौती उपभोक्ताओं की मुसीबत को और बढ़ा रही है। शहरी क्षेत्र के दहिलामऊ, बाबागंज, रूपापुर व कादीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में लोड बढ़ने से ट्रिपिंग के कारण बिजली गुल रही।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में हाईलाइनों में फॉल्ट के कारण सोमवार रात पांच से छह घंटे बिजली गुल रही। बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की नींद खराब हुई। साथ ही उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जनपद के 65 उपकेंद्रों से 5.96 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़े प्रयोग ने बिजली खपत को दो गुना तक बढ़ा दिया है। हाईटेंशन तार, फीडर व जंपर गर्म हो रहे हैं। इससे फॉल्ट हो रहा है। साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से टेलनेस यूनिट जल रही है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण अंचल के अधिकांश उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रात 10 बजे के बाद बाधित हो रही है। सुबह छह बजे तक हाईटेंशन लाइन कई बार ब्रेकडाउन होने से औसतन पांच से छह घंटे बिजली कटौती हुई। सोमवार रात को रानीगंज अजगरा, संडवा चंद्रिका, अंतू, हंडौर, पहाड़पुर, बहोरिकपुर, भूपियामऊ ग्रामीण समेत उपकेंद्रों पर घंटों बिजली गुल रही।

पहाड़पुर के सोनू मिश्र ने बताया कि रात में नींद गायब हो गई है। हर एक घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। मोहनगंज के पुनीत कुमार ने बताया कि बिजली के आने और जाने का समय ही नहीं है। लो वोल्टेज से भी दिक्कत है। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लोड बढ़ने से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। साथ ही फॉल्ट की भी समस्या बढ़ी है। जिस कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed