फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing on the petition of MP Ramji Lal Suman who reached High Court seeking security was postponed

Prayagraj News: सुरक्षा मांगने हाईकोर्ट पहुंचे सांसद रामजी लाल सुमन की याचिका पर सुनवाई टली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the petition of MP Ramji Lal Suman who reached High Court seeking security was postponed
राणा सांगा पर दिए बयान और फिर करणी सेना संग हुए विवाद के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे सपा सांसद रामजी लाल सुमन की याचिका पर सुनवाई टल गई है। शुक्रवार को मामला एमपी-एमएलए कोर्ट की जगह न्यायमूर्ति महेशचंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अनिल कुमार दशम की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो गया। इस कारण मामले में सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल, राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान से नाराज करणी सेना ने उनके आगरा स्थित आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया था। इसके बाद सांसद रामजी लाल सुमन के बेटे और पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने आगरा के हरि पर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने से खफा समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही करणी सेना से परिवार के जानमाल को खतरा बताया है। करणी सेना के हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed