फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing on Shankaracharya Avimukteshwarananda's anticipatory bail plea in High Court tomorrow

UP: हाईकोर्ट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल, यौन उत्पीड़न का केस है दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 11:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 11:18 AM IST
सार

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Case : जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की याचिका सुनवाई शुक्रवार को होगी। एक तथाकथित धर्मगुरु ने बालकों के यौन शोषण का केस दर्ज  कराया है। यह केस स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Hearing on Shankaracharya Avimukteshwarananda's anticipatory bail plea in High Court tomorrow
शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी को होगी। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। शंकराचार्य और उनके शिष्य पर एक तथाकथित धर्मगुरु ने कथित तौर पर नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। 

विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्टमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि का दावा

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले नाबालिगों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने का दावा किया जा रहा है। तेज प्रताप सप्रू अस्पताल बेली में दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। दावा किया जा रहा है कि दो डॉक्टरों के पैनल ने जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जांच अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसी दिन शंकराचार्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है। उधर, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि यहां पर यौन उत्पीड़न से संबंधित परीक्षण नहीं किया गया है। बेली अस्पताल में बच्चों का एक्सरे और दांतों की जांच करके उनकी सही उम्र का पता लगाने की जांच की गई है।  

विज्ञापन

यौन शोषण में बड़े नेता व वीआईपी के शामिल होने का आरोप


शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य पर पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने वाले एक जाने-माने धर्मगुरु के शिष्य ने कई अन्य सफेद पोश लोगों पर भी इस अपराध में शामिल होने का आरोप लगाया है। कहा कि करीब 20 बच्चों का यौन शोषण किया गया है। लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा भी किया। 

आरोप है कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में विद्यामठ सहित अन्य स्थानों पर भी यौन शोषण करते हैं। प्रतापगढ़ में पढ़ाई के दौरान भी बच्चों का शोषण किया गया। किसी भी आश्रम में जाने से पहले साजिश के तहत बच्चों को वीआईपी के सामने पेश किया जाता था। इन पीड़ितों में करीब 20 युवक-युवतियां भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने आलीशान भवन व स्विमिंग पूल के सबूत को मिटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एक बड़े नेता पर माघ मेला में अविमुक्तेश्वरानंद को धरने के लिए उकसाने का आरोप लगाकर कॉल डिटेल होने का दावा किया है। उन्होंने एफआईआर में नामजद लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

दोनों नाबालिगों का न्यायालय में बयान दर्ज

दूसरी तरफ पुलिस ने दूसरे नाबालिग बालक का मेडिकल करवा लिया है। एसीपी झूंसी विमल कुमार मिश्र टीम संग गंगापार स्थित एक अस्पताल में नाबालिग को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की पैनल टीम ने मेडिकल प्रक्रिया पूरी की। पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दोनों बालकों को न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज करा दिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि एक टीम जल्द स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ में जाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed