फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing of Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah case completed, verdict reserved

Prayagraj News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले की सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Shri Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah case completed, verdict reserved
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े 18 सिविल वादों की पोषणीयता को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत में फैसला सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

शाही ईदगाह प्रबंधन पर अवैध कब्जाधारी होने का आरोप लगाते हुए मथुरा सिविल कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट से इतर कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं ने सिविल वाद दाखिल किया था। शाही ईदगाह प्रबंधन कमेटी और वक्फ बोर्ड की ओर से इन सिविल वादों की पोषणीयता पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। मामला सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट ने सिविल वाद की पोषणीयता के बिंदु पर सभी 18 वादों को इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत लगातार मामले की दिन प्रतिदिन सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन

हिंदू पक्ष का दावा
सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष के वादियों ने दावा किया कि जन्मभूमि की संपत्ति के राजस्व अभिलेखों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट का नाम दर्ज है। इस भूमि पर बनी शाही ईदगाह अवैध है। हिंदू पक्षकारों का दावा है कि श्रीकृष्ण लला विराजमान का विधिक अस्तित्व है। वह उनके भक्त हैं। इसलिए उन्हें वाद दाखिल करने का हक है। पक्षकारों की ओर से यह दलील भी दी गई कि संबंधित संपत्ति के पूर्ण भाग पर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1958 के प्रावधान लागू हैं। इसकी अधिसूचना 26 फरवरी 1920 को ही जारी की जा चुकी है। अब इस संपत्ति पर वक्फ के प्रावधान लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00मुस्लिम पक्ष की आपत्तियां
मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी गई कि 1947 के पहले से ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, ईदगाह के रास्ते और सीमाएं अलग-अलग हैं। मंदिर में प्रतिदिन पूजा हो रही है तो मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है। जन्मभूमि ट्रस्ट और शाही ईदगाह प्रबंधन के बीच कोई विवाद नहीं है। दशकों बाद वादियों की ओर से बिना किसी विधिक हैसियत के सिविल वाद दाखिल किया गया, जो पोषणीय नहीं है। वादी पीड़ित पक्षकार नहीं हैं। क्योंकि वादीगण न तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं और न ही बनारस के राजा पटनीमल, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, गोस्वामी गणेशदत्त और भीखनलाल के वंशज हैं। इसके अलावा किसी भी सिविल वाद में इनके वंशजों को पक्षकार भी नहीं बनाया गया है। राजनैतिक लोकप्रियता के लिए निर्विवादित स्थल के धार्मिक चरित्र को जानबूझकर विवादित बनाने की कोशिश की जा रही है।

फैसला सुरक्षित
बहस के दौरान दोनों पक्षों की ओर से उपासना अधिनियम, परिसीमा अधिनियम, वक्फ बोर्ड अधिनियम पर कई दिनों तक विस्तार से वाद और प्रतिवाद चला। इसके बाद बृहस्पतिवार को मुस्लिम पक्ष की ओर से लिखित बहस भी अदालत में दाखिल की गई, जिसके बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed