फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing of Atiq-Ashraf murder case postponed, shooter appeared in court, next hearing on December 4.

प्रयागराज : अतीक-अशरफ हत्याकांड की सुनवाई टली, कोर्ट में पेश हुए शूटर, अगली सुनवाई चार दिसंबर को

Fri, 17 Nov 2023 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

शुक्रवार को शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई शुरू होते ही आरोपी सनी सिंह के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला ने केस की तैयारी के लिए कुछ समय देने का आग्रह कोर्ट से किया।

विज्ञापन
Hearing of Atiq-Ashraf murder case postponed, shooter appeared in court, next hearing on December 4.
शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड के आरोपी शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को शुक्रवार को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। शूटरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई शुरू होते ही आरोपी शूटर सनी सिंह के अधिवक्ता ने केस की तैयारी के लिए कोर्ट से समय देने की मांग की। जिस पर विचार करते हुए न्यायालय ने सुनवाई को चार दिसंबर के लिए टाल दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई शुरू होते ही आरोपी सनी सिंह के अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला ने केस की तैयारी के लिए कुछ समय देने का आग्रह कोर्ट से किया। कोर्ट ने केस की तैयारी के लिए समय देते हुए सुनवाई की अगली तिथि चार दिसंबर तय कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अगली तिथि पर केस में आरोप तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं आरोपी
 

माफिया के हत्या के आरोपी शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य प्रतापगढ़ की जिला कारागार में बंद हैं। उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश किया गया। शुक्रवार को तीनों आरोपियों पर आरोप तय किया जाना था, लेकिन सुनवाई शुरू होते ही आरोपी सनी सिंह के अधिवक्ता ने केस की तैयारी के लिए समय की मांग कर दी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed