{"_id":"62fe4dae97e7ab3b6d794dd6","slug":"hearing-of-anand-giri-s-bail-application-continues-now-hearing-will-be-held-on-august-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narendra Giri Death Case : आनंद गिरि की जमानत अर्जी की सुनवाई जारी, अब 22अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narendra Giri Death Case : आनंद गिरि की जमानत अर्जी की सुनवाई जारी, अब 22अगस्त को होगी सुनवाई
Thu, 18 Aug 2022 08:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 08:03 PM IST
सार
सीबीआई के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश ने कोर्ट को बताया कि चार्जशीट दाखिल हो गई है। कोर्ट ने उस पर संज्ञान ले लिया है। याची पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। समय की कमी के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। 22 अगस्त को सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी मामले में आरोपी शिष्य आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सी बी आई की तरफ से बहस जारी है।अगली सुनवाई 22अगस्त को होगी। जमानत अर्जी की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह कर रहे हैं।