Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing in the case of Atiq minor sons, CJM returned the police's report presented in a closed envelope

प्रयागराज : अतीक के नाबालिग बेटों का नहीं लगा सुराग, सीजेएम ने पुलिस की बंद लिफाफे में पेश की गई आख्या लौटाई

Wed, 15 Mar 2023 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

हत्याकांड मामले में धूमनगंज थाने की ओर से 13 मार्च को कोर्ट में पुलिस द्वारा सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें यह कहा गया कि आवेदिका उक्त मामले में घोषित इनामी अभियुक्त है और माफिया परिवार की है।

विज्ञापन
Hearing in the case of Atiq minor sons, CJM returned the police's report presented in a closed envelope
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला न्यायालय में बुधवार को तिहरे हत्याकांड मामले में शाइस्ता परवीन के प्रार्थना पत्र पर बुधवार को फिर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने धूमनगंज थाना प्रभारी द्वारा अदालत के समक्ष बंद लिफाफे में पेश की गई आख्या को वापस करते हुए यह आदेश दिया कि थाना प्रभारी कोर्ट में खुली रिपोर्ट पेश करें। मामले की सुनवाई के लिए 17 मार्च की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन


हत्याकांड मामले में धूमनगंज थाने की ओर से 13 मार्च को कोर्ट में पुलिस द्वारा सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें यह कहा गया कि आवेदिका उक्त मामले में घोषित इनामी अभियुक्त है और माफिया परिवार की है। ऐसी दशा में उसकी दुश्मनी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस कारण आवेदिका द्वारा दाखिल अर्जी के संदर्भ में लिखित आख्या को गोपनीय रखते हुए एक बंद लिफाफे में प्रेषित की जा रही है और यह भी कहा कि आवेदिका के दोनों पुत्र बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

अशरफ और मंसूर की अर्जी पर धूमनगंज थाने ने नहीं पेश की रिपोर्ट

पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ तथा उसके ससुर मंसूर अहमद के प्रार्थना पत्रों पर धूमनगंज थाने ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को कोई रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इस पर न्यायालय ने एक अवसर प्रदान कर 17 मार्च को सुनवाई के लिए मामला पेश करने का आदेश दिया है।

अशरफ की ओर से पेश अर्जी में न्यायालय से मांग की गई है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से न्यायिक अभिरक्षा की कार्यवाही की जाए। अशरफ के ससुर मंसूर अहमद की ओर से पेश प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनकी बेटी और नातिन को पुलिस वाले घर से उठाकर ले गए हैं, उनका कोई पता नही चल रहा है। इसलिए न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 97 व 98 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए एक उचित आदेश महिला और नाबालिग बच्ची के संबंध में पारित करे। न्यायालय ने इन दोनों ही प्रार्थना पत्रों पर धूमनगंज थाने से आख्या तलब की थी। 

विज्ञापन

जेल अधीक्षक बरेली को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश नवनीत सिंह ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी खालिद अजीम उर्फ अशरफ की अर्जी पर जिला जेल बरेली के अधीक्षक को आदेश दिया है कि मामले में अपनी विस्तृत रिपोर्ट 17 मार्च तक प्रस्तुत करें।

अर्जी में कहा गया है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उसे न्यायिक अभिरक्षा में विभिन्न मुकदमों में रखा गया है। वर्तमान में बरेली जिले की जिला जेल तिथि में निरुद्ध किया गया है। विभिन्न मुकदमों में अपनी प्रतिरक्षा करनी है। जब अधिवक्ता जेल में मुलाकात करते हैं। उस दौरान जेल के अधिकारी, एलआईयू के अधिकारी उपस्थित रहते हैं।

बातों को सुनते हैं तथा हस्तक्षेप करते हैं। इससे प्रतिरक्षा का हित प्रभावित हो रहा है। कानून के अनुसार अभियुक्त को अपनी पसंद के अधिवक्ता से अपनी प्रतिरक्षा कराने का हक प्राप्त है। अदालत से प्रार्थना की गई कि उसे जेल में अपने अधिवक्ता से एकांत में वार्ता करने की अनुमति प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed