{"_id":"5c9e7c6abdec2213e80704be","slug":"hearing-contineud-in-tripple-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरे हत्याकांड में सुनवाई जारी, 6 अप्रैल को आ सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरे हत्याकांड में सुनवाई जारी, 6 अप्रैल को आ सकता है फैसला
Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर बहराइच में हुए तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। प्रकरण की सुनवाई कर रही स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने कहा है कि एक अप्रैल तक कोई भी पक्ष अपना तर्क प्रस्तुत कर सकता है। कोर्ट ने छह अप्रैल को फैसले की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चन्दन, एडीजीसी राजेश गुप्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ताराचंद गुप्ता और विजय सिंह गौर को सुनकर दिया है। घटना 29 जून 1995 की बहराइच के कोतवाली थाने की है। वादी शिव मंगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाई गोकर्ड सिंह, अमरीका सिंह, भतीजा नीरज सिंह, बजरंगी सिंह और रिश्तेदार बलवीर और मुनीजर सिंह के साथ तहसील से लौट रहे थे।
विज्ञापन
गांव के धीरू सिंह से पुरानी रंजिश थी। आरोप है कि सुरेश्वर सिंह, बजेश्वर सिंह आदि ने रास्ते में घेरकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में गोकर्ण सिंह, बजरंगी सिंह और अमरीका सिंह की मौत हो गई थी। पत्रावली सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट अंतरित होकर आई है। प्रकरण में महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह सहित 11 अभियुक्त हैं। मुकदमे की त्वरित सुनवाई का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।
विज्ञापन