फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing against MP Ruchi Veera in code of conduct violation case now on April 28

UP : आचार संहिता उल्लंघन मामले में सांसद रुचि वीरा के खिलाफ सुनवाई अब 28 अप्रैल को

Wed, 23 Apr 2025 01:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 01:48 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सांसद रुचि वीरा के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। सरकार ने कहा कि आचार संहिता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में शासन स्तर पर नीतिगत फैसला लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hearing against MP Ruchi Veera in code of conduct violation case now on April 28
रुचि वीरा, सांसद मुरादाबाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सांसद रुचि वीरा के खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। सरकार ने कहा कि आचार संहिता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में शासन स्तर पर नीतिगत फैसला लिए जा रहे हैं। लिहाजा, कोर्ट ने मामले को 28 अप्रैल को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा ने आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज मुकदमे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हुई एफआईआर, चार्जशीट और पूरी आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना नागफनी में आठ अप्रैल-2024 को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि तब सपा प्रत्याशी रहीं रुचि वीरा ने बिना अनुमति के लोकसभा चुनाव में जनसभा व प्रचार किया था। उनके अलावा कांग्रेस नेता असद मौलाई, असलम खुर्शीद, नदीम और नईम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई थी। सभी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed