फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heaps of filth at the Chhatwa cremation ground villagers distressed

Prayagraj News: छतवा अंत्येष्टि स्थल पर गंदगी का अंबार, ग्रामीण परेशान

Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Heaps of filth at the Chhatwa cremation ground villagers distressed
साफ सफाई न होने से मेजा के छतवा गंगा घाट पर गंदगी ही गंदगी। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के छतवा गंगा घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर भारी गंदगी है। वहां से लगातार दुर्गंध निकलती रहती है। इससे शवों के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

यह अंत्येष्टि स्थल मेजा, उरुवा और कोरांव ब्लॉक के ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जाता है। यहां प्रतिदिन दस से बारह शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। गंगा घाट पर साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई के लिए कई बार शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी और तहसील प्रशासन से भी संपर्क किया लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण राजीव तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को नियमित रूप से अंत्येष्टि स्थल की साफ-सफाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के नाम पर गंगा घाट पर कुछ भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतवा की प्रधान कंचन मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर अंत्येष्टि स्थल पर गंदगी फैला रहे हैं। उन्हें कई बार रोका गया है, लेकिन वे मानते नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मियों की एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम अंत्येष्टि स्थल की साफ-सफाई का काम करेगी।


सफाई कर्मियों की टीम लगाकर अंत्येष्टि स्थल की नियमित सफाई किए जाने को लेकर एडीओ पंचायत को पत्र जारी किया जाएगा। साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, उरुवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed