फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health Minister arrived Colvin, inquiries from patients

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे कॉल्विन, मरीजों से की पूछताछ

Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Health Minister arrived Colvin, inquiries from patients
अस्पताल
जिला अस्पताल बेली, कॉल्विन में मरीजों से सर्जरी के नाम पर हो रही वसूली के मामले में मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने और जांच के आदेश से हड़कंप मचा है। फिलहाल आदेश के अनुपालन में एडी हेल्थ ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकांत ओझा ने खुद कॉल्विन और डफरिन अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। मरीजों से पूछताछ की और चिकित्सा सुविधाओं का हाल जाना। इस दौरान कॉल्विन में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि इलाज और साफ-सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान बेली, कॉल्विन में सर्जरी के नाम पर मरीजों से हो रही वसूली को लेकर एडी और अस्पतालों के अधीक्षकों से पूछताछ की थी। मंत्री ने अमर उजाला के 24 अक्तूबर के अंक में पेज नंबर दो पर प्रकाशित खबर ‘मुफ्त की सर्जरी के लिए ले रहे लाखों’ की कटिंग को बैठक में सबके सामने रखा। कहा कि इस खबर को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है। मंत्री ने वसूली पर नाराजगी जताते हुए इसकी जांच एडी डॉ. दिलीप रंजन को सौंपी। उन्होंने तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके बाद वह शनिवार को कॉल्विन अस्पताल में मरीजों से पूछताछ करने पहुंचे। उन्होंने मरीजों से दवा समेत अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों ने बाहर से दवा खरीदने जैसी भी शिकायतें कीं।  
विज्ञापन


बेली और कॉल्विन अस्पताल में मरीजों से सर्जरी के लिए की जा रही वसूली की खबर मीडिया में आने के बाद दोनों अस्पताल के चिकित्सकों में खलबली मची है। अब उनके निशाने पर वे मरीज आ गए हैं, जिनसे उन्होंने मोटी रकम वसूल कर सर्जरी की। चिकित्सक मरीजों को धौंस दे रहे हैं कि यदि सर्जरी के लिए पैसे देने की बात किसी को बताई तो वह उनका उपचार नहीं करेंगे। परेशान मरीज सशंकित और डरे हैं। पीड़ित मरीज फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे है जबकि वसूली का आरोप लगाते समय वे कैमरे के सामने मुखर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एडी के स्तर से हो रही जांच में बचने के लिए डॉक्टर जुगत लगा रहे हैं। अपने बचाव के लिए जिम्मेदार डॉक्टर मरीजों से यह लिखाकर लेने के प्रयास में हैं कि उनसे सर्जरी के लिए कोई वसूली नहीं की गई। इससे यह साफ है कि चिकित्सकों से  मिलीभगत कर अस्पताल प्रशासन सर्जरी के नाम पर हो रही वसूली के खेल को रफा-दफा करने की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed