फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health

एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे तो झल्लाए सीएचसी प्रभारी

Sat, 26 Oct 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health
फोटो-
विज्ञापन

एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे तो झल्लाए सीएचसी प्रभारी बोले-
डीएम-सीडीओ से नीचे का कोई अफसर नहीं कर सकता निरीक्षण
एसडीएम ने सीएचसी में एक्सपायर्ड दवाएं पकड़ीं
सीएमओ से प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगंज पश्चिमी। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को प्रभारी नदारद मिले। एसडीएम ने फोन किया तो प्रभारी ने उन्हें प्रमुख सचिव का आदेश पढ़ने की सलाह देते कहा कि उन्हें निरीक्षण करने का अधिकारी ही नहीं है। डीएम और सीडीओ से नीचे का कोई अधिकारी सीएचसी का निरीक्षण नहीं कर सकता है। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम को निरीक्षण के दौरान सीएचसी में एक्सपायर्ड दवाएं मिलीं। इन्हें फिंकवा दिया गया। एसडीएम ने सीएमओ से प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
शुक्रवार को दिन में करीब दस बजे एसडीएम ईशांत प्रताप सिंह सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा नदारद मिले। उन्होंने लिखित में भी छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी थी। इस पर एसडीएम ने उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने खुद के शाही पीएचसी में मौजूद होने की बात कही। एसडीएम ने पुलिस भेजकर चेक कराया तो वह वहां भी नहीं मिले। इसके बाद एसडीएम ने दोबारा उन्हें फोन करके शाही में न होने की बात बताई तो वह झल्ला गए। बोले- आपको जब सीएचसी का निरीक्षण करने का अधिकार ही नहीं है तो क्यों कर रहे हो। यह सुनते ही एसडीएम भड़क गए। उन्होंने तुरंत सीएमओ से बात करके सीएचसी प्रभारी को दंडित करने को कहा। उन्हें सीएचसी के निरीक्षण में भी तमाम खामियां मिलीं। सीएचसी में अभिलेख मौजूद नहीं थे। ऑक्सीजन सिलिंडर खाली था। आरओ भी खराब पड़ा था। परिसर में गंदगी फैली थी। काउंटर पर एक्सपायर्ड दवाएं रखी मिलीं। इन्हें एसडीएम ने फिंकवा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
- सीएचसी प्रभारी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित थे। फोन पर बात की तो उन्होंने शाही पीएचसी पर मौजूद होने की बात कही। उनका यह झूठ पकड़ा गया तो वह आपा खो बैठे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा गया है। - ईशांत प्रताप सिंह, एसडीएम मीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमुख सचिव का आदेश है कि डीएम और सीडीओ से नीचे का कोई अधिकारी सीएचसी का निरीक्षण नहीं कर सकता हैं। मैंने तो एसडीएम को उनका अधिकार बताया था। उन्हें यह नागवार लगा तो इसका मुझे दुख है। - डॉ. संचित शर्मा, प्रभारी सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी।

वर्जन
फतेहगंज पश्चिमी का मामला भी संज्ञान आया है। डॉक्टर को अधिकारी से शिष्टाचार से बात करनी चाहिए थी। डॉक्टर से भी बात की जाएगी उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed