{"_id":"5e47040e8ebc3ee5a05cc2af","slug":"head-of-student-of-class-vi-thrashed-in-school-teacher-nominated-allahabad-news-ald2685275147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पिटाई से छठवीं के छात्र का फूटा सिर, शिक्षक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पिटाई से छठवीं के छात्र का फूटा सिर, शिक्षक नामजद
विज्ञापन
स्कूल में पिटाई से मासूम का सिर फूटा, शिक्षक नामजद
एलनगंज स्थित स्कूल की घटना, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज। एलनगंज स्थित स्कूल में पिटाई से कक्षा एक के छात्र अंश (6) का सिर फूट गया। सूचना पर परिजन उसे घायल हालत में एसआरएन स्थित ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसके सिर में छह टांके लगे। पिता ने कर्नलगंज थाने में स्कूल के एक शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
रामप्रिया रोड निवासी उमेश चंद्र प्रजापति अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंश एलनगंज स्थित एसपी मेमोरियल स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। आरोप है कि 12 फरवरी को भी बेटा स्कूल गया था जहां अध्यापक सौरभ गुप्ता ने उसके सिर पर मोटे डंडे से मारा। जिससे उसका सिर फट गया। जानकारी पर वह स्कूल पहुंचे और उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में ले गए। जहां सीटी स्कैन के बाद उसके सिर पर छह टांके लगाने पड़े। बेटे का इलाज कराने के बाद पिता ने कर्नलगंज थाने में नामजद तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।