फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Head Constable dies tree branch falls rain at Divisional Commissioner residence.

प्रयागराज : आंधी-बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत, मंडलायुक्त आवास पर थे तैनात

Sun, 27 Sep 2026 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2026 07:15 PM IST
सार

कर्नलगंज मंडलायुक्त आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी (59) की पेड़ की डाल के नीचे दबकर मौत हो गई। शुक्रवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे लघुशंका कर रहे थे।

विज्ञापन
Head Constable dies tree branch falls rain at Divisional Commissioner residence.
पेड़ गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

कर्नलगंज मंडलायुक्त आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी (59) की पेड़ की डाल के नीचे दबकर मौत हो गई। शुक्रवार रात तेज हवा और बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे लघुशंका कर रहे थे। अचानक डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई। परिजनों के मुताबिक, वह 31 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विज्ञापन


इंद्रमणि तिवारी मूलरूप से महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली इलाके सुगिरा गांव के रहने वाले थे। इंद्रमणि के परिवार में पत्नी सरस्वती तिवारी, दो बेटे मानवेंद्र और राघवेंद्र और बेटी रागिनी है। बड़ा बेटा मानवेंद्र मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा राघवेंद्र एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। इंद्रमणि पिछले करीब तीन वर्ष से मंडलायुक्त आवास में गार्द कमांडर के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन


सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे अचानक उनपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। घटना के वक्त तेज हवा और बारिश हो रही थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब पौने नौ बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में पता चला कि इंद्रमणि भाइयों में सबसे बड़े थे, उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, शनिवार पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में इंद्रमणि तिवारी को शोक सलामी दी गई। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed