फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   He attempted suicide hurt by job Shicshamitr

नौकरी जाने से आहत शिक्षामित्र ने की आत्महत्या की कोशिश

Wed, 16 Sep 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
He attempted suicide hurt by job Shicshamitr
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट के आदेश से आहत एवं प्रदेश सरकार की ओर से गुमराह एक शिक्षामित्र ने मंगलवार को आजाद पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते आजाद पार्क में मौजूद दूसरे शिक्षामित्रों ने पहुंचकर इस शिक्षामित्र को आत्महत्या से बचा लिया। उरूवा ब्लाक का एक शिक्षामित्र प्रकाश रत्ना जो वर्तमान में कोरांव ब्लाक में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है, नौकरी जाने से आहत होकर शिक्षामित्रों की ओर से आजाद पार्क में प्रदर्शन के दौरान फांसी लगा लिया।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों को नौकरी से बाहर किए जाने और प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें गुमराह किए जाने के बाद प्रदेश भर में शिक्षामित्र रोज-रोज आत्महत्या कर रहे हैं। इलाहाबाद जिले के सभी शिक्षामित्र पहले दिन विद्यालयों में कार्य बहिष्कार के बाद मंगलवार को दूसरे दिन आजाद पार्क में जुटे। शिक्षामित्रों ने एनसीटीई और केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य एवं श्यामा चरण गुप्त के घेराव का निर्णय लिया था। इसी दौरान नियुक्ति निरस्त होने से परेशान कोरांव ब्लाक में तैनात प्रकाश रत्ना ने फांसी लगाने की कोशिश की। इसे शिक्षामित्रों ने पहुंचकर विफल कर दिया। फांसी लगाने से बेहोश हुए शिक्षामित्र को साथियों ने तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed