फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hazardous for health water coming into homes

सेहत के लिए घातक घरों में आ रहा पानी

Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hazardous for health water coming into homes
पानी में क्लोर‌िन की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जलकल विभाग की पाइप लाइन से आपके घरों में आने वाला पानी आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। यह खुलासा लखनऊ से इलाहाबाद आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किया है। खुसरोबाग स्थित प्लांट में जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पानी में तय मानक से दोगुना क्लोरीन मिलाई जा रही है। ऐसे में जलकल विभाग का पानी कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


दूषित जलापूर्ति को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल है। हाईकोर्ट के आदेश पर ही मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इलाहाबाद में सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.एके सिंह, लखनऊ केंद्रीय लैब की सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डॉ.नीलिमा दीपक, वैज्ञानिक  सहायक डॉ.ज्योति तिवारी एवं मनीष त्रिपाठी की टीम अचानक  खुसरोबाग पंपिंग स्टेशन पहुंची। जलकल विभाग के एक्सईएन एके स्वामी, जेई राजेश श्रीवास्तव, तकनीकी कर्मियों की मौजूदगी में टीम ने यमुना से प्लांट में आ रहे रॉ वॉटर, फिल्टर्ड वाटर और क्लोरीन मिलाने के बाद सप्लाई किए जाने वाले पानी का नमूना लिया। यहां फिल्टरेशन के बाद पानी में क्लोरीन मिलाने की प्रक्रिया पर सदस्यों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


खुसरोबाग के बाद सदस्यों ने देर शाम जीरो रोड, रामभवन चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, बांसमंडी, अतरसुइया, मुट्टीगंज माया प्रेस के पास, करेली आदि में नालों से पानी का नमूना लिया। टीम बुधवार को भी अलग-अलग हिस्सों से नमूने लेगी। डॉ.दीपक के मुताबिक नमूनों की जांच कर रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट में दो स्थानों पर सिलेंडर लगाकर पानी में क्लोरीन मिलाई जा रही है। एक स्थान पर पानी की जांच में क्लोरीन की मात्रा दो मिलीग्राम प्रति लीटर और दूसरे स्थान पर एक मिलीग्राम प्रतिलीटर दर्ज की गई जबकि पानी में क्लोरीन की मात्रा प्रतिलीटर एक मिलीग्राम से कम होनी चाहिए।
0 डॉ.एके सिंह, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed