{"_id":"5af0ab684f1c1be2798b8442","slug":"havan-in-the-morning-bhandara-in-the-day-cake-in-the-evening-bhajan-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हवन, दिन में भंडारा, शाम को केक, रात में भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हवन, दिन में भंडारा, शाम को केक, रात में भजन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 08 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 49वें जन्मदिन के अवसर पर शहर में भाजपाइयों की ओर से तमाम कार्यक्रम हुए। कहीं हवन तो कहीं भंडारा आयोजित किया गया। अस्पतालों में फल बांटकर केशव की लंबी आयु की दुआ मांगी गई तो सुभाष चौराहे पर केक भी काटा गया। सोमवार रात में भजन भी हुआ। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने दारागंज स्थित बेणी माधव मंदिर में अर्चना एवं गंगा पूजन कर डिप्टी सीएम के स्वस्थ रहने की कामना की।
सुबह रॉयल होटल में भाजपा नेता मनोज कुशवाहा की ओर से विशेष पूजा अनुष्ठान करवाया गया। यहां 108 ब्राह्मणों ने हवन किया। इसके बाद दिन में भंडारा भी हुआ जो शाम तक चला। इस दौरान विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह एवं अशोक सिंह के नेतृत्व में 50 किलो का केक काटा गया। बाद में असहाय लोगों को फल भी बांटे गए। शाम को सुभाष चौराहे पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के नेतृत्व में 51 किलो को केक काटा गया। यहां विधायक ने केशव मौर्य को शेर-ए-उत्तर प्रदेश कहा। इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, मनोज पांडेय, राघवेंद्र कुशवाहा, आनंद अग्रवाल, पवन प्रजापति, घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता तीर्थराज पांडेय ने बेणी माधव मंदिर एवं गंगा तट पर पूजन अर्चन कर केशव की लंबी आयु की कामना की। उधर, भाजपा नेता सुबोध सिंह के नेतृत्व में ममफोर्डगंज में मिठाई वितरित कराई गई। फल सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा ने जन्मदिन के मौके पर बेली और डफरिन अस्पताल में फल वितरित कराया।
उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर स्टेनली रोड स्थित आरडी पैलेस में भाजपा नेता अरुण अग्रवाल की ओर भजन संध्या आयोजित करवाई गई। इसमें काफी संख्या में भाजपाई जुटे। पूर्व विधायक दीपक पटेल, केसरी देवी पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, कुंज बिहारी गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, श्याम हेला आदि मौजूद रहे। यहां केक काटने के बाद केशव मौर्य के दीर्घायु होने की कामना की गई। मिठाई भी खूब बांटी गई।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में भी जश्न मना। यहां नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की अगुवाई में केक काटा गया। इस दौरान डिप्टी सीएम को विकास पुरुष बताया गया। केक काटने के बाद यहां महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, गणेश केसरवानी, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता सावन जोगी ने लीडर रोड पर सता क्विंटल हलवा गरीबों में वितरित कराया। पार्टी नेता नीरज तिवारी ने स्टेनली रोड पर भंडारा एवं पूजन अर्चन कार्यक्रम करवाया।