फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hartalika teej: Demand for belted sarees increased again in the market, demand for floral print sarees is mor

hartalika teej : बाजार में फिर बढ़ी बेल्ट वाली साड़ियों की मांंग, फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियों की मांग अधिक

Sun, 17 Sep 2023 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 12:00 PM IST
सार

इस बार बाजार में बेल्ट वाली साड़ियों की मांग बढ़ी है। साथ ही कढ़ाई, फ्लोरल प्रिंट वाली और बनारसी साड़ियों की भी काफी मांग है। महिलाओं ने हरे रंग को तरजीह दी है। कई महिलाएं राशि के मुताबिक रंगों का चयन कर रही हैं।

विज्ञापन
hartalika teej: Demand for belted sarees increased again in the market, demand for floral print sarees is mor
बेल्ट वाली साड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जब हरतालिका तीज के लिए पारंपरिक परिधान की बात आती है, तो साड़ी सबसे बेहतर मानी जाती है। यह न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की भावना भी दर्शाती है। इस बार बाजार में बेल्ट वाली साड़ियों की मांग बढ़ी है। साथ ही कढ़ाई, फ्लोरल प्रिंट वाली और बनारसी साड़ियों की भी काफी मांग है। महिलाओं ने हरे रंग को तरजीह दी है। कई महिलाएं राशि के मुताबिक रंगों का चयन कर रही हैं।

विज्ञापन


महिलाएं तीज की तैयारी में लग गई हैं। साड़ी और सूट दोनों खरीद रही हैं, लेकिन इस बार बेल्ट वाली साड़ियों की मांग ज्यादा है। अभी तक लगभग 500 से ज्यादा लोग बेल्ट वाली साड़ियां खरीद चुके हैं। - संजय अग्रवाल, चाहत साड़ी वाला

विज्ञापन

हर तरह की साड़ीयों की मांग है। लेकिन, इस बार बेल्ट वाली साड़ियां महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। कुछ महिलाएं सूट भी खरीद रही हैं। - विवेक जायसवाल , साड़ीघर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीज के लिए बेल्ट वाली साड़ी खरीदी है। इसे पहनना बहुत ही आसान है और यह दिखने में सुंदर लगती है। - ज्योत्सना, अलोपीबाग

इस बार राशि के अनुसार साड़ी खरीदी है। मेष राशि के लिए लाल रंग शुभ होता है, इसलिए लाल रंग की साड़ी खरीदी है।  - विनती मिश्रा, कटरा

इस बार भी साधारण साड़़ी खरीद रही थी, लेकिन दुकानदार ने बेल्ट वाली साड़ी दिखाई। तीज के लिए इस बार यही साड़ी खरीदी है।  - सोनी भारती, फाफामऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed