हरतालिका तीज पर्व से एक दिन पहले सोमवार को बाजार गुलजार रहा। मंगलवार को सुहागिनें भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। इसके लिए शंकर-पार्वती की मूर्ति, सुहाग की पिटारी, खीरा, रबड़ी, सूतफेनी व लाल कपड़े समेत सोलह शृंगार के सामानों की खूब बिक्री हुई। पर्व की तैयारियों के क्रम में हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में होड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक इस मौके पर बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ।
hartalika teej 2022 : हरतालिका तीज पर बाजार रहा गुलजार, सुहागिनों ने सजवाई हाथ में मेहंदी
तीज पर मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्तियों की बिक्री जमकर हुई। इनमें 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की मूर्तियां शामिल रहीं। सुहाग के सामान फुटकर में अधिक बिके। इसका पूरा सेट खरीदने में भी महिलाओं ने खूब दिलचस्पी दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजन सामग्री की दुकानों पर रही भीड़
तीज पर मिट्टी से बने शंकर-पार्वती की मूर्तियों की बिक्री जमकर हुई। इनमें 80 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की मूर्तियां शामिल रहीं। सुहाग के सामान फुटकर में अधिक बिके। इसका पूरा सेट खरीदने में भी महिलाओं ने खूब दिलचस्पी दिखाई। चौक बाजार स्थित बरामदा में बिंदी, नेलपेंट, मेहंदी की कोन, आर्टीफीशियल मंगलसूत्र, सजने संवरने के अन्य सामान हाथों हाथ बिक गए। कारोबारी सैफ ने बताया कि बीते दो वर्ष बाजार में ज्यादा रौनक नहीं रही। लेकिन इस बार कारोबार अच्छा गया।
बिछिया और पायल की बिक्री में भी उछाल
तीज के मौके पर सराफा बाजार में भी तेजी रही। महिलाओं ने बिछिया, पायल आदि की खरीदारी की। इससे सराफा बाजार में पूरे दिन भीड़ लगी रही। शृंगार से जुड़े इन सामानों की खरीदारी के लिए महिलाएं सुबह से ही बाजार पहुंचने लगीं। प्रयाग ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि न्यूनतम 300 से दो हजार रुपये तक की बिछिया बिकी। पायल की भी बिक्री हुई, लेकिन बिछिया के मुकाबले यह कम रही।
सूतफेनी और रबड़ी की जमकर हुई बिक्री
तीज के अवसर पर एक दिन पहले महिलाएं रबड़ी, सूतफेनी आदि का सेवन करती हैं। इस वजह से सोमवार को शहर की नामी से लेकर मिठाई की छोटी दुकानों तक पर सूतफेनी और रबड़ी खरीदने वालों की भीड़ रही। देसी घी की सूतफेनी कहीं-कहीं 800 रुपये किलो तक बिकी।
सजना के लिए पार्लर में सजने पहुंचीं सजनी
वैसे तो महिलाओं को हमेशा से ही सजना-संवरना भाता है लेकिन मौका हरतालिका तीज का हो तो सोलह शृंगार खास हो जाता है। करवा चौथ की तर्ज पर विगत कुछ वर्ष से तीज के मौके पर ब्यूटी पार्लर जाकर सजने संवरने का क्रेज काफी बढ़ा है। शायद इसी वजह से पर्व के एक दिन पहले शहर के तमाम नामी ब्यूटी पार्लर पर सजने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची।
अमूमन खास मौकों के लिए फेशियल, हेयर कट, मैनीक्योर और पैडीक्योर जैसी ब्यूटी सर्विस महिलाएं लेती ही हैं, लेकिन तीज के मौके पर ब्यूटी पार्लरों की ओर से भी महिलाओं को खास पैकेज दिए गए। सिविल लाइंस, कटरा, कोठापार्चा आदि स्थानों पर स्थित ब्यूटी पार्लर में पर्व के एक दिन पहले काफी महिलाएं शृंगार के लिए पहुंची। सिविल लाइंस स्थित जया सैलून की जया मिश्रा ने बताया कि तीज पर नेचुरली मेकअप की डिमांड इस बार ज्यादा रही। पर्व के मौके पर मंगलवार को भी महिलाओं ने एडवांस बुकिंग करवा रखी है।