{"_id":"6918edfc64d2c257be0ad502","slug":"harendra-pehlwan-became-the-champion-in-the-prize-wrestling-competition-of-baba-mahotsav-allahabad-news-c-417-1-nan1011-1038-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाबा महोत्सव के इनामी दंगल में झूंसी के हरेंद्र पहलवान बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाबा महोत्सव के इनामी दंगल में झूंसी के हरेंद्र पहलवान बने चैंपियन
विज्ञापन
लालगोपालगंज- बाबा महोत्सव में लगे मेले में गुड़ की जलेबी की खरीदारी करते दर्शक
- फोटो : संवाद
क्षेत्र के झरहा गांव में आयोजित दो दिवसीय बाबा महोत्सव के इनामी दंगल में झूंसी के हरेंद्र पहलवान ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कानपुर के रविकांत को मात्र सात मिनट में पटखनी दी। महिला वर्ग में बनारस की दीक्षा पहलवान विजेता रहीं।
रविवार को आयोजित दंगल में झूंसी के हरेंद्र पहलवान ने फाइनल मुकाबले में कानपुर के रविकांत को मात दी। महिला वर्ग में बनारस की दीक्षा पहलवान ने बेहतरीन दांवपेंच से विरोधी को पस्त करते हुए खिताब अपने नाम किया।
दंगल में होलागढ़ के शिवकुमार, कौशाम्बी के धर्मराज, चायल के मुन्ना, सीताकुंड के लालबहादुर सहित अन्य जिलों के 25 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया।
चैंपियन शील्ड के लिए कुल 8 नामी पहलवानों ने दावेदारी पेश की थी। रेफरी की जिम्मेदारी सीताकुंड के लालजी पहलवान, सिंरौर उपरहार के रामनरेश पहलवान, झरहा के कल्लू पहलवान व रेरूआ के मो. अख्तर पहलवान निभा रहे थे। संचालन अध्यक्ष कमल सिंह ने किया। यहां शोएब अहमद, शृंग्वेरपुर प्रधान रामचन्द्र फौजी, विक्रमा पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गुदुन यादव, विद्याकांत पांडेय, गोरेलाल यादव, मिथुन सरोज, शिवमंगल, त्रिभुवन सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
मेले का बच्चों और महिलाओं ने उठाया लुत्फ
बाबा महोत्सव के मेले में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने खूब आनंद लिया। चाट-पकौड़ी और मिठाइयों के स्टॉलों पर भीड़ लगी रही। बच्चे झूलों पर झूलते और मनपसंद खिलौने खरीदते नजर आए। शाम ढलते ही मेले की रौनक और बढ़ गई। देर रात तक दुकानों पर खरीदारी चलती रही।