फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harendra of Jhunsi became the arena champion, defeating Lalata of Kaushambi.

Prayagraj News: झूंसी के हरेंद्र बने अखाड़ा चैंपियन, कौशाम्बी के लालता को किया चित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Harendra of Jhunsi became the arena champion, defeating Lalata of Kaushambi.
धनूपुर ब्लॉक के हरीपुर मिश्रपुर गांव के पारंपरिक दंगल में कई जनपदों के महिला-पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। कौशाम्बी के लालता को पटखनी देकर झूंसी के हरेंद्र अखाड़ा के चैंपियन बने।
विज्ञापन

मिर्जापुर के सुमित ने वाराणसी के अंकित को, सोरों प्रयागराज के सुनील ने वाराणसी के आशीष को मात दी। वहीं, बरियारामपुर प्रयागराज के दिवाकर ने प्रतापगढ़ के जय सिंह को, गाजीपुर के सूर्य बली ने मिर्जापुर के अजय को, मिर्जापुर के टमाटर ने बिहार के कालाचीता को चित किया।
विज्ञापन

जौनपुर के राजू ने वाराणसी के पिंटू को, गंगापुर हंडिया के रामबाबू ने मिर्जापुर के राजू को, गिर्दकोट हंडिया के राजेश ने प्रतापगढ़ के कमल पहलवान को पटखनी दी। वहीं, महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। वाराणसी की खुशी ने हंडिया की नीतू को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े चंद्रिका प्रसाद तिवारी, दुर्गाप्रसाद तिवारी, रामसेवक तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, सौरभ तिवारी प्रधान, छविनाथ तिवारी, सुमित तिवारी, शिवकुमार तिवारी तेजस्वी, मोहन तिवारी ने पहलवानों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed