फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment: Uploaded obscene photo of girl by making fake Facebook ID, case filed against accused

Harassment : युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो किया अपलोड, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

चौक क्षेत्र की रहने वाली युवती को कुछ दिन पहले राधिका वर्मा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवती ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर दी और दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद राधिका ने बताया कि वह लड़की नहीं लड़का है लेकिन तब तक दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन
Harassment: Uploaded obscene photo of girl by making fake Facebook ID, case filed against accused
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके फेसबुक फ्रेंड ने अश्लील फोटो अपलोड कर दी। आरोपी ने युवती के पिता को धमकी दी है कि उसने दो लाख नहीं दिए और भी फोटो अपलोड कर देगा। युवक के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन



चौक क्षेत्र की रहने वाली युवती को कुछ दिन पहले राधिका वर्मा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवती ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर दी और दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद राधिका ने बताया कि वह लड़की नहीं लड़का है लेकिन तब तक दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। उसने अपना असली नाम सागर सोनी निवासी लखनऊ बताया। सागर ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे मोबाइल पर बातें करने लगा।

विज्ञापन

वह युवती को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगा तो युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवती ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो सागर ने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसके जान पहचान वालों को टैग करते हुए अश्लील फोटो अपलोड कर दी। परिवार में हड़कंप मच गया। युवती के पिता ने सागर से बात कर समझाने की कोशिश की।


सागर ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर दो लाख नहीं दोगे तो लड़की को उठा ले जाएंगे। पैसे नहीं दोगे तो इसी तरह फोटो अपलोड करता रहूंगा। युवती के पिता ने पूरी बात को टेप कर लिया। उन्होंने कोतवाली थाने में तहरीर दी। ऑडियो और स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिया। सागर सोनी के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी तथा धमकी समेत कई धाराओं में 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जल्द पुलिस टीम भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed