फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment of salon operator report on five including live-in partner

Prayagraj : सैलून संचालिका से दुष्कर्म, लिव इन पार्टनर समेत पांच पर रिपोर्ट

Sun, 21 Jan 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 12:45 PM IST
सार

महिला सिविल लाइंस में ही सैलून का संचालन करती है। उसका आरोप है कि विवेक पांडेय निवासी मुंगरा बादशाहपुर बुढ़िया किनारा जौनपुर उसका कर्मचारी था। अभद्रता करने के कारण उसे सैलून से निकाल दिया था।

विज्ञापन
Harassment of salon operator report on five including live-in partner
girl crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस में सैलून संचालिका ने दुष्कर्म के आरोप में लिव इन पार्टनर समेत पांच पर केस दर्ज कराया है। आरोप फोन छीनकर उसके ही नाम से अश्लील मैसेज व फोटो शेयर करने का भी है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद अफसरों से गुहार लगाने के बाद केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


महिला सिविल लाइंस में ही सैलून का संचालन करती है। उसका आरोप है कि विवेक पांडेय निवासी मुंगरा बादशाहपुर बुढ़िया किनारा जौनपुर उसका कर्मचारी था। अभद्रता करने के कारण उसे सैलून से निकाल दिया था। आरोप है कि पांच अक्तूबर को अपने दोस्त मोहित सिंह के साथ सैलून पर आया। काउंटर में रखे पांच हजार रुपये निकालकर मोहित को दे दिया। विरोध करने पर घसीटकर भीतर ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत करने पर पुलिस विवेक काे ले गई लेकिन शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


नौ दिसंबर को फिर आकर आराेपी फोन छीन ले गया और फिर उसके नाम से अश्लील मैसेज व फाेटो भेजे। आरोप है कि उसका नंबर भी अपने साथियों को दे दिया जो गालीगलौज के साथ मार डालने की धमकी देेते हैं। विवेक तेजाब फेंकने की भी धमकी देता है। 2017 में उसने शादी का वादा किया था, बाद में पता चला कि वह शादीशुदा और बच्चों वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पिता व अन्य परिजनों ने पुलिस के सामने समझौता पत्र लिखवाया था जिसमें अलग रहने को कहा गया। आरोप है कि हाल ही में अभिषेक पांडेय, पप्पू नाम के कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed