फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment of Lady constable and then abortion in up police

प्रयागराज : महिला सिपाही से दुष्कर्म और फिर गर्भपात, शिकायत करने पर पीड़िता को ही कर दिया सस्पेंड

Wed, 28 Sep 2022 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 07:21 PM IST
सार

शादी की बात करने पर आरोपी उससे बड़े भाई की शादी तक इंतजार करने का आश्वासन देता रहा। सितंबर में वह दोबारा गर्भवती हुई तो आरोपी ने फिर गर्भपात कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
Harassment of Lady constable and then abortion in up police
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कौशाम्बी में महिला सिपाही से दुष्कर्म किया गया। वहीं तैनात आरक्षी ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती की और गर्भपात करा दिया। फिर शादी से मुकर गया। विरोध पर मारापीटा व जान से मारने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात यह कि शिकायत पर पीड़िता को सस्पेंड कर दिया गया। पीड़िता 2021 में कौशाम्बी में नियुक्त हुई। इस दौरान वहां मेस प्रभार देख रहे आरक्षी से मुलाकात हुई। आरोप है कि करीबी बढ़ाकर वह उससे बातचीत करने लगा और फिर शादी का झांसा देकर कई बार संबंध भी बनाए। गर्भवती होने पर मंझनपुर स्थित अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया। 

विज्ञापन



शादी की बात करने पर आरोपी उससे बड़े भाई की शादी तक इंतजार करने का आश्वासन देता रहा। सितंबर में वह दोबारा गर्भवती हुई तो आरोपी ने फिर गर्भपात कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आठ सितंबर की रात एक बजे फोन से तबियत खराब होने का बहाना बनाकर उसे पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर एक महिला सिपाही के साथ मिलकर उसे मारापीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों भाग निकले। दहशत के चलते रात भर वह वहीं पड़ी रही। 

विज्ञापन

आरोप है कि सुबह एसपी से शिकायत की तो कार्रवाई की बजाय उसे ही डांटा गया और फोन भी छीनकर महिला थाने भेज दिया गया। दवा दिलाई गई लेकिन शिकायत के बावजूद मेडिकल नहीं कराया गया। इसके बाद माता-पिता को बुलवाकर उनके सामने भी जलील किया गया और महिला थाना एसएचओ से पिटवाया गया। बर्खास्तगी की धमकी देकर जबरन मां-बाप के साथ घर भेज दिया गया। 17 सितंबर को फोन से सूचना देकर बयान के लिए बुलाया गया और रात में दो बजे फोन कर बताया गया कि उसे प्रयागराज संबद्ध करते हुए रवानगी कर दी गई है। मजबूरन 18 को उसने प्रयागराज में आमद करा ली। यही नहीं उसे निलंबित भी कर दिया गया। 

एडीजी ने दिए जांच के आदेश
22 सितंबर को पीड़िता ने एडीजी जोन प्रेमप्रकाश के समक्ष पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई। प्रकरण की जानकारी के बाद एडीजी जोन ने जांच के आदेश दे दिए। एसपी कौशाम्बी को निर्देशित किया कि महिला सिपाही के आरोपों की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जाए। साथ ही जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर सात दिनों में रिपोर्ट दें। 


एसपी बोले- नहीं मिली तहरीर
इस मामले में कौशाम्बी एसपी हेमराज मीणा ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। यह भी कहा कि मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed