फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Happy Holi by playing orphaned children with Holi

अनाथ बच्चों संग होली खेलकर बांटीं खुशियां

Mon, 13 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Happy Holi by playing orphaned children with Holi
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
स्वराज भवन स्थित चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट के बच्चों के लिए संगीतमयी शाम यादगार हो गई। शास्त्रीय संगीत के प्रचार-प्रसार और समाज के वंचित वर्ग तक संगीत पहुंचाने की मुहिम में जुटी संस्था रागगीरी की ओर से आयोजित संगीतमयी शाम में बच्चियों ने भी खूबसूरत गीत गाए। उन्होंने ‘तू ही राम, तू ही रहीम’ से शुरुआत की। बाद में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग से डॉ विनोद कुमार मिश्र एवं युवा शास्त्रीय गायक सिद्धार्थ मिश्र ने भी उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


इससे पहले संस्था के सदस्यों ने संस्थान की बच्चियों संग होली मनाई। उन्हें होली के रंगों संग खाने-पीने की चीजें भी बांटी गईं। बता दें, चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट की स्थापना पंडित नेहरू ने 1947 में की थी। फिलहाल यहां 36 ऐसी बच्चियां रहती हैं जो बेसहारा और अनाथ है। कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्नल आरके काक सहित अनेक संगीतप्रेमी मौजूद थे। रागगीरी के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा, संस्था की ओर से अगले महीने से इन बच्चियों के लिए संगीत की नि:शुल्क नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद। अवाम सेवा समिति की ओर से चौक कोतवाली के सामने रविवार को फूलों की होली खेली गई जिसमें सभी धर्म के लोग मौजूद थे। संयोजक मोहम्मद अबरार ने कहा, समिति का मकसद शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना है। कार्यक्रम में रहमान अशरफ, मुख्तार अहमद, मोहम्मद युसूफ अंसारी, बृजेश जायसवाल, नफीस अंसारी, उसमान अहमद, आनंद टंडन ‘पप्पन भइया’ पतविंदर सिंह, सुमित श्रीवास्तव, डॉ.सलीमउल्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रयाग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह 14 मार्च को रात आठ बजे चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे मनाया जाएगा। संयोजक मोहम्मद अकरम के मुताबिक धारावाहिक सम्राट अशोक,महाकुंभ फेम कलाकार सिद्धार्थ निगम को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी आदि मौजूद रहेंगे।


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की होली बाद हरिद्वार में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक ऐसा परिषद केसदस्य और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत लालता गिरि के निधन के कारण किया गया है। अब बैठक की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed