फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Haphazard parking has reduced the width of roads from 40 feet to 10 feet.

Prayagraj News: बेतरतीब पार्किंग से 40 से 10 फीट की हो गईं सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Haphazard parking has reduced the width of roads from 40 feet to 10 feet.
धरना स्थल चौराहे वाली सड़कपर रोड पटरी पर प्राइवेट टैक्सीचालको के कब्जे के कारण अक्सरज - फोटो : shiv tripathi
शहर की सड़कों पर वाहनों का डेरा अब यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। पार्किंग की कमी और वाहन चालकों की मनमानी के कारण प्रमुख मार्गों की चौड़ाई लगातार घट रही है। कई स्थानों पर 40 फीट चौड़ी सड़क महज 10 से 12 फीट तक सिमट गई है। ऐसे में दो बड़े वाहन एक साथ गुजरने से यातायात थम जाता है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में सरदार पटेल मार्ग, हॉट स्टफ चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, हीवेट रोड, पत्रिका चौराहा, सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर चौराहा और धरनास्थल से जीएचएस मार्ग पर स्थित दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों के बाहर वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग होने से 40 फीट चौड़ी सड़क भी महज 10 से 12 फीट तक सिमट गई है। नतीजतन एक समय में मुश्किल से एक ही वाहन निकल पाता है। कार्यालय खुलने और बंद होने के समय, स्कूलों की छुट्टी व शाम के व्यस्त घंटों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। दो बड़े वाहन एक साथ वाहन गुजरने पर यातायात थम जाता है। जाम का असर केवल निजी वाहनों तक सीमित नहीं है। एंबुलेंस, स्कूल बसों और सार्वजनिक परिवहन को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाने और वैकल्पिक पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने से शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

जाम बढ़ाने वाले 5 प्रमुख कारण
1- सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से आवागमन के लिए कम जगह बचना।
2-
आमने-सामने बड़े वाहनों के फंसने से यातायात ठप होना।
3- ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो का बीच सड़क पर सवारी चढ़ाना-उतारना।
4-
सड़क किनारे अतिक्रमण और फुटपाथ पर कब्जा।
5-
नो-पार्किंग, विपरीत दिशा में वाहन चलाना और नियमों की अनदेखी।

क्या बोले लोग
- रोज कार्यालय आने-जाने में जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से कुछ मिनट का सफर आधे घंटे में पूरा होता है।
सौरभ गुप्ता, मुट्ठीगंज
- ग्राहक भी जाम की वजह से आने से कतराते हैं। सड़क किनारे पार्किंग पर सख्ती और अलग पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
धनंजय पांडेय, राजरूपपुर
- जहां जगह मिलती है, लोग वहीं गाड़ी खड़ी कर देते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस, बस और ऑटो चालकों को होती है। नियमित कार्रवाई से ही व्यवस्था सुधरेगी।

मनी साहू, कर्बला चौराहा


48 वाहनों और स्कूल बसों का चालान, एक कार क्रेन से उठाई
शनिवार को डीसीपी यातायात नीरज पांडेय और एडीसीपी पुष्कर वर्मा के निर्देश पर नवाब यूसुफ रोड, डीआरएम कार्यालय, एल्चिको होटल, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, जिराफ चौराहा और बांगड़ चौराहे पर विशेष अभियान चलाया। एसीपी निकिता श्रीवास्तव की टीम ने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 वाहनों व स्कूल बसों का चालान किया। वहीं, एक कार को क्रेन से उठाकर यातायात पुलिस लाइन भेजा गया। अभियान के दौरान सड़क को अवरोधमुक्त कराया गया और वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।


नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नीरज पांडेय, डीसीपी, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article