हनुमान जयंती 2022 : लेटे हनुमान मंदिर में रामभक्त के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, गूंजते रहे सुंदरकांड के स्वर
जिले में पवन पुत्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर, सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमत निकेतन, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, कालिंदपुर हनुमान मंदिर, राजरूपपुर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में राम भक्त हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया।
विस्तार
हनुमान जयंती के मौके पर संगमत तट स्थित लेटे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भक्तों की भारी उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्तों सुबह से भीड़ उमड़ी रही। जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सुंदर कांड के स्वर गूंजते रहे।
जिले में पवन पुत्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर, सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर, हनुमत निकेतन, त्रिपोलिया हनुमान मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर, कालिंदपुर हनुमान मंदिर, राजरूपपुर स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में राम भक्त हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया।
बड़े हनुमाजी पर लगी लंबी कतार
बड़े हनुमान मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। जयकारों से वातावरण गूंज रहा था। सुंदरकांड की दोहा और चौपाइयों से माहौल राममय रहा। जय श्री राम का उद्घोष करते हुए भक्त दर्शन के लिए कतार बद्ध दिखे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रही। लेटे हनुमाजी के साथ राम जानकी मंदिर, हनुमानजी मंदिर और शिव मंदिरों में भी भीड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने संगम में डुबकी लगाने के बाद बजरंग बली का दर्शन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्जापुर, जौनपुर सहित जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में भक्त निशान चढ़ाने के लिए पहुंचे। ट्रैक्टर ट्राली और छोटा हाथी पर निशान के साथ सवार होकर महिलाएं और पुरुष भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए संगम तट पर पहुंचते रहे। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की चाकचौबंद दिखी। वाहनों को संगम पुलिस चौकी के ढलान के पहले ही रोक दिया गया था।
हनुमत जन्मोत्सव पर विहिप ने निकाली शोभा यात्रा
हनुमत जन्मोत्सव के मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं विचार परिवार की ओर से शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। कीडगंज स्थित वनवासी कल्याण आश्रम से निकली शोभा यात्रा में साधु-संतों ने भी शिरकत की। डीजे बैंड, घोड़ा, बग्घी एवं आकर्षक चौकियां शोभा यात्रा का केंद्र रहीं।
शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम, जय बजरंग बली के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा में हनुमान जी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वनवासी कल्याण आश्रम कीडगंज से बीच वाली सड़क, मिंटो पार्क, एडीसी कालेज, थाने वाली सड़क, कोठा पार्चा होते हुए गऊघाट के रास्ते पुलिस बूथ चौराहे कीडगंज में आकर समाप्त हुई। इस बीच पूरे यात्रा मार्ग को केसरिया ध्वज से सजाया गया।
शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व परमहंस अयोध्या लालबाबा, राजकुमार दास, विहिप गौरक्षा प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी, विहिप विभाग मंत्री अमर नाथ तिवारी, बजरंग दल महानगर संयोजक अमित सिंह ने किया। इस अवसर पर विष्णु दुबे, रविंद्र मोहन गोयल, सौरभ सिंह, आनंद सागर दुबे, प्रियांशु तिवारी, संतोष, संजय श्रीवास्तव, नितिन भरद्वाज, रजत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विधि विधान केसाथ पूजे गए नगर कोतवाल बजरंगबली, मंदिरों मे चलता रहा भजन कीर्तन का दौर
धर्म की नगरी प्रयाग में बजरंगवली नगर कोतवाल केरूप में पूजे जाते हैं। ऐसे में यहां हनुमान जयंती का महत्व और भी बढ़ जाता है। शनिवार को जनपद केसभी छोटे बडे़ मंदिरों में धूमधाम केसाथ हनुमान जयंती मनाई गई। सुबह मंगला आरती के बाद मंदिरों केकपाट खोले गए। जिसके बाद राम भक्त हनुमान की एक झलक पाने को व्याकुल भक्तों की लम्बी कतारे मंदिरों में लगी रही। इस दौरान मंदिरों से सारा दिन भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
सुबह 4 बजे से लेकर देर रात तक जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारों के साथ पूजन अर्चन का दौर चलता रहा। त्रिवेणी बांध स्थित प्राचीन लेटे हुए बजरंगबली केमंदिर को खूबसूरत व आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं अंजनी पुत्र पवन सुत हनुमान का रत्न जड़ित आभूषणों से भव्य श्रंगार भी किया गया। श्रंगार के बाद उन्हें 56 भोग लगाया गया।
इस दौरान विधि विधान केसाथ राम भक्त हनुमान का पूजन अर्चन किया गया। वहीं सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतारें मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली का पूजन अर्चन कर मंगल कामना की। बंधवा स्थित लेटे हनुमान मंदिर के अलावा, रामबाग हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस स्थित बडे़ हनुमान मंदिर, अलोपशंकरी मंदिर व शहर के अन्य छोटे बडे़ मंदिरों में बजरंबली का घंटे घड़ियाल व मंगला आरती केसाथ पूजन अर्चन किया गया।
निकाली गई शोभा यात्रा
श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से महर्षि भारद्वाज आश्रम में आरती पूजन करकेहनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन मां ललिता देवी मंदिर प्रांगण में स्थित संकटमोचन श्री हनुमान लला का प्राकट्य उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गोविंदपुर से निकली शोभायात्रा में राम दरबार की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्थानों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर प्रांगण केआकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बजरंगबली का भक्तों ने पूजन अर्चन किया।
जगह जगह हुआ सुंदर कांड का पाठ
घरों से लेकर मंदिरों तक में कई भक्तों ने बजरंगबली का पूजन अर्चन करने के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान हनुमान चालिसा, बजरंगबाण का भी पाठ किया गया। वहीं कई घंटों अखण्ड रामायाण की भी शुरूआत की गई। इसकेअलावा मुट्ठीगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी भक्तों की लम्बी कतार लगी रही।