फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hands extended to help ditributed food packets food grains

मदद को बढ़े हाथ, बांटे भोजन के पैकेट, खाद्यान्न

Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hands extended to help ditributed food packets food grains
hands extended to help ditributed food packets food grains - फोटो : CITY DESK
कोरोना आपदा के समय अनेक संगठनों, संस्थाओं और संस्थानों की ओर से पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट बंटवाए गए हैं। कई जगहों पर उनके लिए राशन का भी इंतजाम किया गया है। मुट्ठीगंज में समाजसेवी शैलू चौधरी, अमित केसरवानी बंटी, सावन मिश्रा आदि की ओर से खाने के पांच सौ पैकेट बनवाकर बांटे गए। समाजसेवी राजा यादव की ओर से प्रीतमनगर क्षेत्र में जररूतमंदों के बीच भोजन के पैकेट के अतिरिक्त मास्क और सैनिटाइजर भी बंटवाए गए।
विज्ञापन

ममफोर्डगंज निवासी अनिल गुप्ता और उनकी पत्नी प्रियवंदा गुप्ता ने परिजनों के साथ जरूरतमंदों के साथ 600 लंच पैकेट बांटे। त्रिवेणी गैस एजेंसी के संचालक केपी मिश्र सहयोगी रहे। म्योराबाद में अनुराधा ने बेली रोड कॉलोनी की अर्चना, सपना, सौम्या, शालू, दीपांजलि, सीमा, वैभव पांडेय, आदर्श, उत्कर्ष के सहयोग से भोजन के पैकेट तैयार कराके प्रयागराज हेल्प ग्रुप के जाबिर रजा को झुग्गी बस्तियों में रहने वाले मजदूरों के लिए दिए। समाजसेवी रिजवान नीवा की ओर से टोली बनाकर नींवा गांव, नेहरू पार्क के आसपास, सुलेमसराय, मुंडेरा, चकनिरातुल आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक राशन व सब्जी आदि पंहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा)
आक्टा की ओर से डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने 50 पैकेट का कच्चा राशन एवं 25 पैकेट आटा, चावल, दाल, आलू, मसाला, नमक का वितरण कराया। ईसीसी के शुभंकर यादव ने ममफोर्डगंज, प्रेम प्रकाश और शिवम ने दारागंज, अभिमन्यु तिवारी ने राजापुर और शिवम एवं पूर्णेन्दु ने हैजा हॉस्पिटल के पास के खाद्यान्न के पैकेट बंटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई, पीएनबी ने की मदद
एसबीआई के प्रयागराज जोन की ओर से डीजीएम अमरेश झा, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम वर्मा, मुख्य प्रबंधक वसीम, संजीव कमार यादव, अश्वनी द्विवेदी, अतुल सिंह आदि की ओर से गंगा नगर में राशन के पैकेट बांटे गए। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम पुष्कर तराई, उप मंडल प्रमुख यशोदा नंद पांडेय, शशिकांत श्रीवास्तव आदि की ओर से भोजन के 500 पैकेट वितरित किए गए।
वकीलों ने की जरूरतमंदों की मदद
हाइकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पाण्डेय,आशीष केसरी, मनोज दुबे, अक्षय पंडित, नितिन कुमार आदि ने खुसरोबाग गेट, रेलवे स्टेशन के आस पास, जॉनसेनगंज, पत्थर गिरजाघर और हाइकोर्ट पानी की टंकी के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, फुटपाथ पर रह रहे बच्चो को खाने का सामान दिया। अधिवक्ता संजय ओझा ने भोलानाथ प्रजापति के साथ जरूरतमंदों को पांच सौ खाने के पैकेट बांटे।
बंगाली सोशल ऐंड कल्चरल एसोसिएशन
की ओर से संजीव चंद्रा, सुब्रतो सेन, गोपाल बोस, ध्रुवोदेसगुप्ता, शंकर चटर्जी, देवराज चटर्जी, श्रीकृष्ण समद्दार, ज्योतिर्मय चटर्जी, समर चटर्जी, रोनी आदि ने खुसरोबाग क्षेत्र में खुसरोबाग क्षेत्र में भोजन के पैकेट बांटे गए। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद इलीट की ओर से अध्यक्ष मुनिराज पटेल, सचिव बेलाराज पटेल, डॉ.ऋषि सहाय आदि ने गंगा किनारे की बस्तियों में जाकर खाद्य सामग्री और फल बांटे। अतरसुइया शनिधाम के करीब ‘बाबा दा ढाबा’ के संचालक दिलीप कुमार काके
की ओर से अतरसुइया पुलिस की मदद से घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट बंटवाए गए।
क्षत्रिय स्वर्णकार युवक समिति
की ओर से अध्यक्ष रामबाबू वर्मा की देखरेख में खाद्यान्न के पैकेट तैयार कराए गए जिन्हें अनूप वर्मा, परमानंद वर्मा, रविंद्र वर्मा, हेमंत जौहरी, शिवबाबू वर्मा, नितिन स्वर्णकार, चंद्रकुमार सोनी आदि के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच बांटा गया।
चतुर्थवाहिनी पीएसी
की ओर से सेनानायक सुधा सिंह के निर्देशन में सहायक सेनानायक बीएल यादव, क्वार्टर मास्टर मनोज कुमार, सूबेदार मेजर कृष्णानंद सिंह, प्रेमशंकर सिंंह आदि के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन बंटवाया गया। उनके स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें मास्क भी दिए गए।
आगे आए सपा, कांग्रेस कार्यकर्ता
सपा कार्यकर्ताओं ने ऋचा सिंह की अगुवाई में हरवारा, मीरापट्टी में घर-घर जाकर
जररूतमंदों को राशन दिए।शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने मनोज सिंह, अंशू तिवारी, आकाश आर्या आदि केसाथ स्टेनली रोड, म्योराबाद, मम्फोर्डगंज आदि इलाकों में जाकर जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा।
कारोबारियों ने हाईवे पर बांटे पैकेट
प्रयाग व्यापार मंडल के प्रशासन के सहयोग से हाइवे और ग्रामीण इलाकों में 1500 लंच पैकेट बांटे। जिलाध्यक्ष मो. कादिर ने बताया कि सराय ममरेज, सराय इनायत, यमुनापार एवं गंगापार के कई इलाकों में लंच पैकेट का वितरण करवाया गया। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने मुट्ठीगंज, बहादुरगंज आदि इलाकों में रिक्शा, ट्राली चालकों को भोजन कराया।

उम्मीद संस्था व एपीजे अब्दुल कलाम भोजन बैंक
रविकुमार, राहुल देव आजाद, अब्दुल दानिश के नेतृत्व में बमरौलीए मुंडेरा, जयंतीपुर, चौफटका, लीडर प्रेस, खुल्दाबाद, स्टेशन नकास कोहना व अन्य क्षेत्रों मे जरूरतमंदों को पैकेट बांटे गए।

hands extended to help ditributed food packets food grains

hands extended to help ditributed food packets food grains- फोटो : CITY DESK

hands extended to help ditributed food packets food grains

hands extended to help ditributed food packets food grains- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed